सिमडेगा समाहरणालय में घूस लेते कर्मी गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सिमडेगा समाहरणालय में घूस लेते कर्मी गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप

DESK: सिमडेगा जिला समाहरणालय कार्यालय में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गृह रक्षक जवान को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार जवान की पहचान राजू कुमार साह के रूप में हुई है, जो समाहरणालय कार्यालय में कार्यरत था। एसीबी की इस कार्रवाई के बाद कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार बानो थाना क्षेत्र के बुड़िसरी गांव निवासी श्रवण गोप ने एसीबी रांची में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि समाहरणालय कार्यालय से ड्यूटी दिलाने के नाम पर राजू कुमार साह द्वारा 7 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई।
इसके बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और गुरुवार को समाहरणालय कार्यालय में छापेमारी कर आरोपी को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए अपने साथ रांची ले जाया गया। एसीबी की इस कार्रवाई को लेकर जिले में चर्चाओं का माहौल है।

See also  Mayawati ने झारखंड के दो सीटों पर उतारा उम्मीदवार, पूर्व DGP के खिलाफ पूर्व माओवादी कमांडर को दिया टिकट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now