रांचीः गांडेय से जेएमएम विधायक कल्पना सोरेन महाराष्ट्र के दौरे पर है। झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की सदस्यों के साथ वो पिछले दो दिनों से महाराष्ट्र के प्रवास पर है। उनके साथ जमशेदपुर पूर्वी की बीजेपी विधायक पूर्णिमा साहू और समिति के अन्य सदस्य भी है।
आज महिला एवं बाल विकास समिति, झारखण्ड विधानसभा की exposure visit के दौरान Mumbai Dabbawala Association की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। इतने बड़े स्तर पर प्रतिदिन लगभग 5 हजार से अधिक आदरणीय डब्बावालों द्वारा 1.5 लाख से अधिक लोगों तक भोजन को समयबद्ध और अत्यंत व्यवस्थित तरीके से… pic.twitter.com/T9N5sQCqtM
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) May 19, 2026
मंगलवार को कल्पना सोरेन ने मुंबई के मशहूर डब्बावाला भाईयों से मुलाकात की। मुंबई मेट्रो स्टेशन पर डब्बावालों से मुलाकात कर उनके कार्यप्रणाली को समझने की कोशिश की। मुंबई का डब्बावाला नेटवर्क अपने अनुशासन, समयबद्धता और समर्पण के लिए विश्व भर में विख्यात है। डब्बावाला एसोसिएशन से जुड़े लगभग 10,000 डिलीवरी कर्मी प्रतिदिन 3 से 4 लाख घर का बना भोजन लोगों तक समय पर पहुँचाने का कार्य करते हैं। यह व्यवस्था मेहनत, प्रबंधन और विश्वास का एक अद्भुत उदाहरण है।
इसके साथ ही कल्पना सोरेन ने महिला एवं बाल विकास समिति की सदस्यों के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित Shri Mahila Griha Udyog Lijjat Papad के प्रोडक्शन सेंटर का भ्रमण करने एवं वहाँ कार्यरत अनेक महिलाओं से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ।
लिज्जत पापड़ महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं सामूहिक उद्यमिता का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। सीमित संसाधनों से शुरू हुई यह पहल आज हजारों महिलाओं को रोजगार एवं आत्मसम्मान प्रदान कर रही है। वहाँ की कार्यप्रणाली, अनुशासन और महिलाओं का समर्पण वास्तव में प्रेरणादायी है।
आज झारखण्ड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की सदस्याओं के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित Shri Mahila Griha Udyog Lijjat Papad के प्रोडक्शन सेंटर का भ्रमण करने एवं वहाँ कार्यरत अनेक महिलाओं से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ।
लिज्जत पापड़ महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं सामूहिक… pic.twitter.com/1tGNew4LOp
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) May 19, 2026
आज झारखण्ड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति के महाराष्ट्र प्रवास के दौरान मुंबई मेट्रो स्टेशन पर डब्बावाला भाइयों से मिलना हुआ एवं उनके कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला।
मुंबई का डब्बावाला नेटवर्क अपने अनुशासन, समयबद्धता और समर्पण के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। डब्बावाला… pic.twitter.com/Zos6SFhCME
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) May 19, 2026


