थार में छिपाकर हो रही थी ब्राउन शुगर की तस्करी, लोहरदगा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 19, 2026

थार में छिपाकर हो रही थी ब्राउन शुगर की तस्करी, लोहरदगा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

लोहरदगा: जिले की पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिंद्रा थार से करीब 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक लोहरदगा को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा-लोहरदगा रोड के रास्ते अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही सत्यापन और कार्रवाई के लिए विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
छापेमारी के दौरान दुर्गा मंदिर के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान काले रंग की महिंद्रा थार (JH01 EF 0040) को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में सवार दो युवकों ने अपनी पहचान साजन नायक और राजन कुमार महतो के रूप में बताई।
तलाशी के दौरान चालक सीट के नीचे बिछे काले मैट के नीचे सफेद कागज में छिपाकर रखा गया ब्राउन शुगर बरामद हुआ। वजन करने पर इसकी मात्रा करीब 10 ग्राम पाई गई।
पुलिस ने मौके से महिंद्रा थार, ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन जब्त कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

See also  रांची और दुमका राजभवन का नाम बदलने का प्रस्ताव, लोक भवन की जगह बिरसा भवन और सिदो-कान्हो भवन रखने का प्रस्ताव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now