गढ़वा में गैस की कालाबाजारी को लेकर छापेमारी,अर्ध निर्मित भवन में रखे मिले LPG के 13 भरे सिलेंडर,भवन सील

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 18, 2026

गढ़वा: उपायुक्त अनन्य मित्तल को मिली गुप्त सूचना के आलोक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने सोनपुरवा भट्टी मोहल्ला स्थित एक गली में बने अर्धनिर्मित भवन में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वहां 13 भरे हुए गैस सिलेंडर बरामद किए गए। साथ ही बड़ी मात्रा में गैस चूल्हों से संबंधित उपकरण भी पाए गए।

पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्ति जयकृष्ण संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जानकारी के अनुसार आरोपी गैस मरम्मत की दुकान संचालित करता है। बरामद सभी सिलेंडर इंडेन गैस एजेंसी के पाए गए। उसने बताया कि वह इंडियन गैस के लिए डिलीवरी का काम करता था। किंतु जब मौके से ही इंडेन गैस एजेंसी के स्थानीय संचालक से दूरभाष पर संपर्क कर इस संबंध में जानकारी ली गई, लेकिन एजेंसी की ओर से भी उक्त व्यक्ति को सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने की पुष्टि नहीं की जा सकी।

मामला संदिग्ध प्रतीत होने तथा गैस सिलेंडरों की संभावित कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन भवन को सील कर दिया। साथ ही संबंधित गैस एजेंसी को बरामद सिलेंडरों के सत्यापन, जिम्मेनामा एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

See also  गुमला में दर्दनाक हादसाः ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now