जामताड़ा में मां पार्वती की प्रतिमा क्षतिग्रस्त,श्रद्धालुओं में नाराजगी

जामताड़ा में मां पार्वती की प्रतिमा क्षतिग्रस्त,श्रद्धालुओं में नाराजगी

जामताड़ा: शहर के गांधी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार सुबह उस वक्त लोगों में नाराजगी देखी गई, जब श्रद्धालुओं ने मां पार्वती की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे पूजा के लिए पहुंचे लोगों की नजर प्रतिमा पर पड़ी तो देखा मां पार्वती की मूर्ति क्षतिग्रस्त है।प्रतिमा खंडित पाए जाने से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
मंदिर परिसर में जुटी लोगों की भीड़
जानकारी के अनुसार, प्रतिदिन की तरह सुबह श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान लोगों की नजर मां पार्वती की टूटी प्रतिमा पर पड़ी। प्रतिमा खंडित देख श्रद्धालुओं में नाराजगी और चिंता का माहौल उत्पन्न हो गया। देखते ही देखते घटना की खबर पूरे शहर में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचने लगे।घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  जमशेदपुर में कपड़े की दुकान पर अपराधियों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचा दुकानदार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now