पाकुड़ में खेत में मिले दो शव, जहरीली शराब पीने से मौत होने की आशंका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 17, 2026

पाकुड़ में खेत में मिले दो शव, जहरीली शराब पीने से मौत होने की आशंका

पाकुड़: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सितेशनगर गांव में एक खेत से दो व्यक्तियों के शव बरामद हुए हैं। मृतकों की पहचान नूरुद्दीन शेख (55) और मोतीउर शेख (45) के रूप में हुई है, जो दोनों सितेशनगर गांव के निवासी थे। प्रारंभिक जांच में जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका है।
मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने मृतकों के परिजन सहित आसपास के ग्रामीणों से दोनों के बारे में पूछताछ की। पूछताछ के क्रम में मृतकों की पहचान सीतेशनगर गांव के 55 वर्षीय नुरुद्दीन शेख और 45 वर्षीय मोती शेख के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में यह पता चला है कि दोनों प्रतिदिन शराब पीने के लिए साथ में निकलते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार को भी नुरुद्दीन और मोती एक साथ खेत की ओर दिन के लगभग 11 निकले थे और कुछ देर बाद ग्रामीणों ने दोनों के शवों को खेत में पाया।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि अत्यधिक और जहरीली शराब के सेवन से दोनों की मौत हुई है, लेकिन पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की असल वजह का पता चल सकेगा।

See also  JAC Board Exam 2025:झारखंड में मैट्रिक का पेपर लीक होने के बाद साइंस और हिंदी की परीक्षा रद्द,जैक अध्यक्ष ने बताया अब कब होगी परीक्षा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now