कोडरमा के नेहा राज हत्याकांड का खुलासा, पति के अवैध संबंध की वजह से हुई पत्नी की हत्या

कोडरमा के नेहा राज हत्याकांड का खुलासा, पति के अवैध संबंध की वजह से हुई पत्नी की हत्या

कोडरमाः पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मिटको कॉलोनी भंडरवा में महिला नेहा राज की गला रेतकर की गई निर्मम हत्या मामले का कोडरमा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर मामले का उद्भेदन करते हुए दो रोहित राणा तथा देवन्ती देवीको गिरफ्तार किया है।पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (JH02X-9994), हत्या में इस्तेमाल चाकू, घटना के समय पहने गए कपड़े तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका नेहा राज के पति शंभु राणा का देवन्ती राणा के साथ अवैध संबंध था। इसी संबंध और बदले की भावना को लेकर हत्या की साजिश रची गई। मामले में शंभु राणा के विरुद्ध भी अवैध संबंध को लेकर अलग से कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।नेहा राज और शंभू राणा दस साल पहले यानी साल 2016 में उसने प्रेम विवाह हुआ था।शुक्रवार को नेहा का बड़ा बेटा जब स्कूल से घर लौटा था तब उसने मां को जमीन पर पड़ा देखा जिसकी गर्दन से खून निकल रहा था। बेटा चिल्लाते हुए घर के बाहर आया, उसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  AIMIM करेगी नीतीश सरकार का समर्थन,असदुद्दीन ओवैसी ने किया एलान

पति का फुफेरी चाची से था अवैध संबंध

पुलिस ने इस मामले में नेहा राज के पति शंभू राणा के फुफेरा चाचा और फुफेरी चाची को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि नेहा के पति शंभू राणा का अपनी ही फुफेरी चाची देवंती देवी के साथ अवैध संबंध था। इसी विवाद और बदले की भावना में इस सनसनीखेज हत्या को अंजाम दिया गया।पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि नेहा राज के पति शंभू राणा का अपनी फुफेरी चाची देवंती देवी के साथ अवैध संबंध था। इस संबंध को लेकर परिवार में लंबे समय से तनाव चल रहा था। पुलिस के अनुसार इसी विवाद ने धीरे-धीरे बदले की भावना का रूप ले लिया। एसपी ने बताया कि हत्या की पूरी साजिश इसी पृष्ठभूमि में रची गई थी। घटना के दिन नेहा राज घर में अकेली थी और उसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पूरी योजना के तहत घटना को अंजाम दिया।
शंभू राणा पर भी होगी कानूनी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शंभू राणा और देवंती देवी के अवैध संबंध को लेकर अलग से मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में भी शंभू राणा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि पूरे प्रकरण में दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। एक मामला हत्या का है, जबकि दूसरा अवैध संबंध और उससे जुड़े विवाद से संबंधित है। पुलिस ने कहा कि मामले में सभी कानूनी पहलुओं की जांच की जा रही है।
तीन लोगों को भेजा जाएगा जेल
पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले में कुल तीन लोगों को जेल भेजा जा रहा है। इसमें नेहा राज का पति शंभू राणा भी शामिल है। पुलिस का मानना है कि हत्या की साजिश और घटना के पीछे कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर आगे भी जांच जारी रहेगी। घटना के खुलासे के बाद पूरे कोडरमा जिले में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पारिवारिक रिश्तों, अवैध संबंध और बदले की भावना से जुड़ा यह मामला इलाके में सनसनी का विषय बना हुआ है।

See also  रांची में दो बच्चों के साथ मां ने लगाई फांसी, तीनों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now