खूंटीः जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र में देवर-भाभी के आत्महत्या का मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना गुरुवार रात की है। मामला तिलमा गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार देवर और भाभी लंबे समय से एक दूसरे से प्रेम प्रसंग में थे। जिसके बाद यह आत्मघाती कदम उठाया। मृतक देवर का नाम सागर पाहन और मृतक भाभी का नाम रंदाय टूटी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण पति बाहर कमाने के लिए चला गया था। लंबे समय के बाद पति अपना घर लौटा था। जिसके बाद घर में विवाद हुआ।इस विवाद के बाद देवर और भाभी ने अपनी जिंदगी समाप्त करने का फैसला किया। फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।


