मेधा डेयरी ने बढ़ाएं उत्पादों के दाम, दूध-दही-पनीर हुआ महंगा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 15, 2026

मेधा डेयरी ने बढ़ाएं उत्पादों के दाम, दूध-दही-पनीर हुआ महंगा

रांचीः मदर डेयरी और अमूल के बाद मेधा डेयरी ने भी अपने उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। नई कीमत शनिवार से लागू होगी।मेधा ने दूध, दही और पनीर के दामों में बढ़ोत्तरी की है। एक लीटर डबल टोंड मिल्क 50 से बढ़ कर 52 रुपये प्रति लीटर, आधा लीटर 25 से बढ़ कर 26 रुपये, छह लीटर टोंड मिल्क 312 से बढ़ कर 324 रुपये, एक लीटर 54 से बढ़ कर 56 रुपये और आधा लीटर 27 रुपये से बढ़ कर 28 रुपये हो गया है। जबकि, आधा लीटर काउ मिल्क 28 से बढ़ कर 29 रुपये, एक लीटर शक्ति 60 से बढ़ कर 62 रुपये, आधा लीटर 30 से बढ़ कर 31 रुपये, एक लीटर शक्ति स्पेशल 60 से बढ़ कर 62 रुपये और आधा लीटर 31 से बढ़ कर 32 रुपये कर दिया गया है।वहीं, छह लीटर का फुल क्रीम गोल्ड दूध 378 रुपये की जगह 396 रुपये और आधा लीटर गोल्ड दूध 33 रुपये की जगह 34 रुपये में मिलेंगे।
200 ग्राम पनीर में पांच रुपए की बढ़ोत्तरी
वहीं, दूध के साथ-साथ पनीर और दही के दामों में भी बढ़ोत्तरी की गई है। एक किलो ब्लॉक पनीर 400 रुपये की जगह 420 रुपये, 500 ग्राम पनीर 205 की जगह 215 रुपये और 200 ग्राम का पनीर अब 85 रुपये की जगह 90 रुपये में मिलेंगे।
दही के भी दाम बढ़े
200 ग्राम पाउच दही 18 की जगह 20 रुपये, 400 ग्राम पाउच दही 34 की जगह 35 रुपये और एक किलो पाउच दही 72 की जगह 75 रुपये में मिलेंगा।

See also  NEET Paper Leak: स्टांप पेपर पर संजीव मुखिया देता था परीक्षा पास करने गारंटी, 50 लाख देकर पत्नी को लड़ाया चुनाव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now