गुमला रिमांड होम की दीवार फांद कर 3 बालबंदी फरार,भागने में चादर को रस्सी की तरह किया इस्तेमाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 15, 2026

गुमला रिमांड होम की दीवार फांद कर 3 बालबंदी फरार,भागने में चादर को रस्सी की तरह किया इस्तेमाल

गुमलाः शुक्रवार की सुबह गुमला जिले के सीलम स्थित रिमांड होम से तीन बालकैदी फरार हो गये। तीन किशोरों के भागने की खबर के बाद प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार तीनों किशोर सुबह करीब छह बजे सीलम स्थित रिमांड होम की दीवार फांदकर भाग निकले। बताया गया कि किशोरों ने चादर को रस्सी की तरह इस्तेमाल किया और उसे दीवार पर लगे लोहे के एंगल में फंसाकर भागने में सफल रहे।इससे पहले 25 सितंबर 2025 को गुमला के बाल सुधार गृह से दो कैदी दीवाल फांदकर फरार हो गये थे।
कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई
सुबह जब रिमांड होम में बच्चों की गणना की गई तो तीन किशोर गायब पाए गए। इसके बाद कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और तत्काल इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की टीम रिमांड होम पहुंची तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने वहां मौजूद अन्य किशोरों और कर्मचारियों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।
सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही की आशंका
प्राथमिक जांच में सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद रिमांड होम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। फरार किशोरों में दो लोहरदगा जिले के जबकि एक घाघरा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू कर दी है तथा आसपास के थाना क्षेत्रों को भी अलर्ट कर दिया गया है।प्रशासन का कहना है कि जल्द ही फरार किशोरों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं घटना के बाद रिमांड होम की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने की बात भी कही जा रही है।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन तीर्थयात्रा पर शिरडी-नासिक पहुंचे, रविवार को रांची लौटेंगे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now