RJD नेता संतोष कुमार जायसवाल NEET पेपर लीक मामले में गिरफ्तार, परीक्षा पास कराने के नाम पर लेता था 20-30 लाख रुपया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 15, 2026

RJD नेता संतोष कुमार जायसवाल NEET पेपर लीक मामले में गिरफ्तार, परीक्षा पास कराने के नाम पर लेता था 20-30 लाख रुपया

पटनाः नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इसके तार बिहार की राजनीति के गलियारों से जुड़ते नजर आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठनिक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आरजेडी नेता संतोष कुमार जायसवाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। संतोष को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का करीबी बताया जा रहा है। यह गिरोह मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीट दिलाने के नाम पर छात्रों से 20 से 30 लाख रुपये की वसूली करता था।

संतोष का पूर्वी चंपारण में आलीशान मकान

जांच एजेंसियों का दावा है कि संतोष इस पूरे नेटवर्क का किंगपिंग था। यह गिरोह परीक्षार्थियों को भरोसा दिलाता था कि सेटिंग के जरिए उन्हें प्रतिष्ठित कॉलेजों में सीट दिला दी जायेगी।
प्रश्न पत्र लीक मामले में एनटीए और अन्य संगठनों के कई अधिकारियों की भूमिका भी सीबीआई के जांच के दायरे में है, जिनकी पहुंच उस प्रिंटिंग प्रेस तक थी, जहां प्रश्नपत्रों की छपाई की गयी थी। सीबीआई ने दो और आरोपियों महाराष्ट्र से धनंजय लोखंड और पुणे से मनीष वाघमारे को गिरफ्तार किया है। संतोष जासवाल मूल रूप से पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन उत्तरी पंचायत का निवासी है। जहां उसने आलीशान मकान बनाया है, गाड़ी-घोड़ा भी है, लेकिन संतोष जायसवाल का समय मुंबई, दिल्ली और पटना में ही बीतता रहा है।
बीजेपी ने तेजस्वी यादव को घेरा
वहीं इस मामले के सामने आने के बाद बीजेपी ने आरजेडी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि जिस व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है, वह आरजेडी का बड़ा नेता और तेजस्वी यादव का करीबी बताया जाता है। उन्होंने कहा कि “पहले पेपर लीक, अब एडमिशन घोटाला… यह पूरा नेटवर्क युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। ” बीजेपी नेताओं ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और राजनीतिक संरक्षण देने वालों की भूमिका भी सामने लाई जाए।

See also  रांची के बिजली सब स्टेशन पर PLFI के नाम से फेंका पर्चा, लिफाफे में लटकाया जिंदा कारतूस

बीजेपी के आरोप पर आरजेडी का जवाब
आरजेडी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा है कि जिस संतोष जायसवाल का नाम आ रहा है,उसे काफी पहले दल विरोधी गतिविधियों के कारण दल से निष्कासित किया जा चुका है। वह दल का प्राथमिक सदस्य नहीं है। नीट पेपर लीक में सरकार बेनकाब हो चुकी है, गिरफ्तार व्यक्ति को राजद से जुड़े होने का प्रोपगंडा फैलाया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now