डेस्कः देश में लोगों को धीरे-धीरे महंगाई का झटका लगना शुरू हो गया है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की संभावना के बीच बुधवार को अमूल ने पूरे देश में दूध के दाम बढ़ा दिये। दूध के दाम में प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी 14 मई से प्रभावी होगी। कंपनी ने चारा की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण दूध के दाम में इजाफा किया है।
अमूल ने कहा कि पशु आहार और पैकेजिंग की बढ़ती लागत के कारण दूध के दाम में इजाफा किया गया है, ताकि दूध उत्पादित करने वाले किसानों और डेयरी पर इसका असर ना हो।
अमूल गोल्ड (Full Cream) अब ₹35 की जगह 36 रुपये (500ml) और ₹71 प्रति लीटर में मिलेगा।
अमूल ताज़ा (Toned): ₹30 (500ml) की जगह 31 रुपये और ₹59 प्रति लीटर में मिलेगा।
अमूल गाय का दूध (Cow Milk): ₹31 (500ml) की जगह 32 रुपये में मिलेगा।
अमूल भैंस का दूध (Buffalo Milk): ₹38 रुपये की जगह 38 से 39 रुपये में मिलेगा।
सरकारी समिति GCMMF ने एक बयान में कहा कि यह बढ़ोतरी ताजे दूध के प्रमुख पैकेटों पर लागू होगी और प्रति लीटर लगभग 2.5-3.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बराबर होगी। दूध के उत्पादन और संचालन की कुल लागत में वृद्धि के कारण कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। इस साल पशुओं के चारे, दूध की पैकेजिंग फिल्म और ईंधन की लागत में काफी वृद्धि हुई है।


