शराब तस्करी करते दो पुलिस जवान गिरफ्तार ,इनमें एक JDU विधायक का बॉडीगार्ड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 13, 2026

डेस्कः बिहार के गोपालगंज से शराब तस्करी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। गोपालगंज पुलिस ने लग्जरी कार से शराब की तस्करी करते हुए दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 300 लीटर से अधिक शराब बरामद की गई है। ये कार्रवाई गोपालपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान की।कोर्टनरहवा गांव के समीप वाहन जांच के दौरान एक कार को रोका गया। तलाशी लेने पर शराब बरामद की गई।
जदयू MLA का बॉडीगार्ड रहा है आरोपी
आरोपियों की पहचान पश्चिम चम्पारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के बगही बकुलिया टोला गांव निवासी किशोर चौधरी के पुत्र अमित कुमार और नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र के मोती बिगहा गोनवा गांव निवासी विनोद साहु के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है।जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि दोनों बिहार पुलिस के सिपाही हैं। एक अभियुक्त एसपी ऑफिस में टेक्निकल सेल में तैनात है तो दूसरा जेडीयू विधायक का अंगरक्षक है। हालांकि जदयू विधायक ने दावा किया है कि उसे पूर्व में ही हटा दिया गया है। वर्तमान में वह कुचायकोट डायल 112 में तैनात है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं।
यूपी से बिहार लौटने के दौरान पकड़ाए
पुलिस के अनुसार, सिपाही अमित कुमार कल देर रात करीब 12:30 बजे विधायक आवास की ड्यूटी छोड़कर अपनी निजी कार से राहुल कुमार के साथ यूपी शराब की खेप लाने गया था। बिहार लौटने के दौरान गोपालपुर थाना इलाके में वाहन जांच के समय पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर 37 कॉर्टन शराब बरामद हुई।


विधायक ने कहा- संदिग्ध था गार्ड का चरित्र
मामले में विधायक मंजीत सिंह ने कहा कि बॉडीगार्ड अमित कुमार की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर चार दिन पहले ही उसे हटाने के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पहले भी सस्पेंड हो चुका है अमित कुमार: पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूरे नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच शुरू कर दी गई है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस जवान अमित कुमार पहले भी विवादों में रहा है। हर्ष फायरिंग मामले में वह सस्पेंड हो चुका है। एक बार फिर तस्करी में शामिल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है।
एसपी ने दोनों को किया सस्पेंड: पूछताछ में दोनों जवानों ने बताया कि ड्यूटी खत्म करने के बाद वे अपनी निजी गाड़ी से निकले थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने मामले की पुष्टि करते हुए दोनों पुलिस जवानों को सस्पेंड कर दिया है।
पूछताछ में तीसरा तस्कर गिरफ्तार: गोपालगंज पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी से पूछताछ के आधार पर एक तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो तस्करी गैंग से जुड़ा हुआ है।उसकी पहचान अहमद रजा खान उर्फ सारूक निवासी के रूप में हुई है। गोपालगंज के कुचायकोट थाना के मलही का रहने वाला है।अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

See also  पटना के मसौढ़ी में दारोगा और थाना इंचार्ज को गोली मारने वाला अपराधी एनकाउंटर में ढेर, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी STF
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now