सिमडेगाः रविवार रात कोलेबिरा थाना क्षेत्र के सिमडेगा-रांची मेन रोड़ पर गहरा नाला के पास एनएच-143 पर कोयला लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद रोड़ पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सिमडेगा-रांची मेन रोड़ पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। आग की लपटों से लोग दहशत में आ गए। मामले की जानकारी जिला के उपायुक्त कंचन सिंह को दी गई, जिसके बाद तुरंत दमकल की टीम को उन्होंने भेजा।
दोनों ओर लगी गाड़ियों की लाइन
इसके अलावा कोलेबिरा अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को भी सूचना मिली, जिसके बाद वह भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इधर अग्निशमन विभाग द्वारा करीब 1 घंटे से लगातार आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन आग पर काबू पाया नहीं जा सका है। बताया जा रहा है कि गर्मी की वजह से कोयले में घर्षण होने के कारण ट्रक में आग लगी और यह ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया है।दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्त के बाद देर रात आग पर काबू पाया।
सिमडेगा: कोलेबिरा मुख्य पथ NH- 143 स्थित गहरा नाला के समीप एक ट्रक में आग लग गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में कोयला लदा हुआ था। pic.twitter.com/bxY7wH0NN5
— Live Dainik (@Live_Dainik) May 11, 2026


