सोना नहीं खरीदें,पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल,जंग का असर कम करने के लिए PM मोदी के बड़े मंत्र

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 10, 2026

सोना नहीं खरीदें,पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल,जंग का असर कम करने के लिए PM मोदी के बड़े मंत्र

डेस्कःप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद (तेलंगाना) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के असर को लेकर कई अहम बातें कहीं। उन्होंने यूक्रेन युद्ध का भी जिक्र किया और भारत पर जंग के गंभीर प्रभावों की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे एक साल तक शादियों के सोना न खरीदें।तेलंगाना में लगभग 9,400 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का वर्चुअल उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद हैदराबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पेट्रो प्रोडक्ट्स का समझदारी से इस्तेमाल अब एक राष्ट्रीय जरूरत है।उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हमने वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग, वीडियो कॉन्फ्रेंस अपनाए और ऐसे कई सिस्टम बनाए। हमें इनकी आदत भी हो गई थी. आज समय की जरूरत है कि हम उन तरीकों को फिर से शुरू करें, क्योंकि यह देश के हित में होगा, और हमें उन्हें एक बार फिर प्राथमिकता देनी चाहिए.पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा हालात में, हमें विदेशी मुद्रा बचाने पर भी बहुत जोर देना चाहिए, क्योंकि दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल बहुत महंगे हो गए हैं, इसलिए यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम फ्यूल बचाएं और इस तरह पेट्रोल और डीजल खरीदने पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा बचाएं।


विदेशों में शादी और सोना खरीदने पर क्या बोले पीएम?
पीएम मोदी ने कहा कि पेट्रोल डीजल गैस और खाद के दाम बहुत बढ़ गए हैं। नागरिकों पर बोझ ना पड़े इसके लिए सरकार सारा बोझ अपने कंधे पर ले चुकी है। जब सप्लाई चेन पर संकट गहरा जाए तो कितना भी करें संकट तो आ ही जाता है। देश पर सकंट आएगा तो एकजुट होकर हमें लड़ना होगा।अपने कर्तव्यों को निभाना भी देश भक्ति है. अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए संकल्प लेना होगा। बड़ा संकल्प है- तेल का संयम से इस्तेमाल करना होगा। जिन शहरों में जहां मेट्रो है। वहां तय करें कि मेट्रो का हम इस्तेमाल करें। कार में जाना ही जरूरी है तो कार पुलिंग करें।
उन्होंने कहा कि सामान भेजना हो तो कोशिश करनी है कि रेलवे से भेजें ताकि बिजली से चलने वाली ट्रेन में पेट्रोल डीजल की जरूरत नहीं होती। उन्होंने कहा कि विदेशों में शादियों का घूमने का मिडिल क्लास में कल्चर बढ़ता जा रहा है. संकट का काल है। देश भक्ति ललकार रही है तो हम विदेश जाना एक साल के लिए टाल सकते हैं।उन्होंने कहा कि विदेशी मुद्रा बचाने के लिए हमें छोटे छोट कदम उठाने होंगे। सोने की खरीद, इसमें भी विदेशी मुद्रा अधिक खर्च होती है, देश हित में हमें फैसला लेना होगा साल भर तक हम अपने किसी समारोह के लिए सोना नहीं खरीदेंगे. इन सभी प्रयासों के जरिए हमें विदेशी मुद्रा बचानी होगी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “यही बात खाने के तेल के लिए भी सच है। हमें इसके इम्पोर्ट पर विदेशी करेंसी खर्च करनी पड़ती है।अगर हर घर खाने के तेल का इस्तेमाल कम कर दे, तो यह देशभक्ति में बहुत बड़ा योगदान होगा. इससे देश के खजाने और परिवार के हर सदस्य की सेहत बेहतर होगी।
उन्होंने कहा कि एक और सेक्टर जो विदेशी करेंसी खर्च करता है, वह है हमारी खेती। हम विदेशों से बड़ी मात्रा में केमिकल फर्टिलाइजर इम्पोर्ट करते हैं। हमें केमिकल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल आधा कर देना चाहिए और नेचुरल खेती की ओर बढ़ना चाहिए।इस तरह, हम विदेशी करेंसी और अपने खेतों और धरती मां को बचा सकते हैं।

See also  रांची में चलेंगी हाईटेक फ्लैश चार्ज बसें, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ऐलान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now