गिरिडीह में ट्रक ने कई गाड़ियों और राहगीरों को रौंदा, 5 की मौत, 4 की हालत गंभीर

गिरिडीह में ट्रक ने कई गाड़ियों और राहगीरों को रौंदा, 5 की मौत, 4 की हालत गंभीर

गिरिडीहः निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार में पुराना जीटी रोड़ पर शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई गाड़ियों को रौंद दिया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थित उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

Giridih Road Accident 1778261802787 v
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डुमरी से इसरी की ओर तेज गति से जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने सड़क पर पैदल चल रहे कई राहगीरों के साथ बाइक, टाटा मैजिक और सड़क किनारे खड़ी दो कार समेत सात गाड़ियों को रौंदा। इसके बाद ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर रूक गया। हादसे में नावाटांड निवासी कारी इरशाद, घुटवारी गांव के संतोष महतो, बरवाडीह के टहल साव और गिरिडीह निवासी सुजीत कुमार की मौत हो गई। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं इसरी की सुधा वर्माद्व बगोदर के संजय कुमार साव, नावाटांड की रूखशाना खातून और रंगामाटी के सगिर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करने की कोशिश की गई। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल ने धनबाद के एसएनएमएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

See also  रांची के बेड़ो में सब्जी कारोबारी के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली

Giridih Road Incedent 1778261869357
घटना के बाद रेफरल अस्पताल पहुंचे मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद अस्पताल में केवल एक ही डॉक्टर मौजूद था। हादसे के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित लोगों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा और घायलों के समुचित इलाज की मांग को लेकर डुमरी केबी हाई स्कूल के पास जीटी रोड़ को जाम कर दिया। इस दौरान गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now