पंचायत चुनाव का प्रथम चरणः पहले दिन 586 नामांकन दाखिल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 18, 2022

रांची। झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए सोमवार से नामांकन दाखिल करने का काम शुरू हो गया। पहले दिन राज्य के 21 जिलों के 72 प्रखंडों में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर 586 नामांकन दाखिल किये गये।
राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 174 महिला और 140 पुरुष अभ्यर्थियों ने पर्चा भरा, जबकि मुखिया पद के लिए 97 महिला और 80 पुरुष प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इसी तरह से पंचायत समिति सदस्य के लिए 38 महिला और 38 पुरुष और जिला परिषद के लिए 8 महिला और 11 पुरुष सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया। सबसे अधिक 210 नामांकन गिरिडीह जिले में दाखिल किये गये। जबकि गढ़वा में 15, पलामू में 71, लातेहार में एक भी नहीं, चतरा में 42, हजारीबाग में 42, देवघर में 3, गोड्डा में 68, साहेबगंज में 19, पाकुड़ में 21, दुमका में 34, धनबाद में 28, बोकारो में 21, रामगढ़ लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले में शून्य, गुमला में 3, रांची में 2, सिमडेगा में 3, सरायकेला में 1 और पूर्वी सिंहभूम जिले में 5 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा।
प्रथम चरण में जिला परिषद सदस्य के 146 पद, पंचायत समिति सदस्य के 1405 पद, मुखिया के 1127 और ग्राम पंचायत सदस्य के 14079 पद यानी कुल 16757 पदों के लिए 14 मई को मतदान की तिथि निर्धारित है।

See also  हेमंत के बिना कल्पना सोरेन की पहली होली, देशवासियों को बधाई देते हुए ले ली बड़ी प्रतिज्ञा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now