TVK चीफ विजय ने किया सरकार बनाने का दावा,राज्यपाल को सौंपी विधायकों के समर्थन की लिस्ट

TVK चीफ विजय ने किया सरकार बनाने का दावा,राज्यपाल को सौंपी विधायकों के समर्थन की लिस्ट

डेस्कः TVK चीफ विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान विजय ने सरकार बनाने के लिए राज्यपाल से चर्चा की। विजय ने अपने समर्थन में 118 विधायकों का सपोर्ट होने का दावा किया है।विजय की राज्यपाल से ये तीसरी मुलाकात है। इससे पहले जब वो राज्यपाल से मिले थे तो उनके पास सरकार बनाने के लिए जरूरी विधायकों का समर्थन नहीं था। सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल ने उन्हें जरूरी विधायकों की संख्या के साथ आने को कहा था।


234 सदस्यीय विधानसभा में विजय की पार्टी टीवीके के पास 108 विधायक हैं। बहुमत के 118 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्हें कांग्रेस और अन्य दलों के समर्थन की जरूरत थी। कांग्रेस पहले ही अपने 5 विधायकों के सपोर्ट का ऐलान कर चुकी है। बताया जा रहा है कि अब लेफ्ट और वीसीके भी समर्थन देने पर राजी हो गई हैं।TVK प्रमुख विजय शनिवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसके साथ ही राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा।सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।विजय का यह शपथ ग्रहण तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

See also  Jharkhand Weather: झारखंड के इन इलाकों में 12 जुलाई को भारी बारिश, अलर्ट जारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now