खूंटी में हाईटेंशन तार की चपेट में आए बच्चे, दो की मौत, छह झुलसे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 20, 2026

खूंटी में हाईटेंशन तार की चपेट में आए बच्चे, दो की मौत, छह झुलसे

खूंटीः जिले के तोरपा प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब भगवान जगन्नाथ का रथ 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया।करंट लगने से दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई और छह बच्चे इस हादसे में झुलस गए।

WhatsApp Image 2026 07 20 at 3.04.28 PM 1
सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और बिजली आपूर्ति बंद कराई। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।मृतकों की पहचान चंदन कुमार (16), पेट्रोल पंप, तोरपा और तीजेश्वर महतो (15), ग्राम टुराटोली के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल, खूंटी रेफर किया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

torpa rath yatra 1784539702382 v

घायलों में अरमान आलम (16), सूजय लुहरा (17), नीलय एक्का, पंजक राम (16), रुपेश कुमार, गिरिराज यादव और कमलेश गोप शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज तोरपा रेफरल अस्पताल में चल रहा है।

See also  सूचना आयुक्तों नियुक्ति फाइल राज्यपाल संतोष गंगवार ने दूसरी बार लौटाई, FIR वाले नामों पर आपत्ति
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now