पटना में आंधी-पानी ने मचाई तबाही,कई जगहों पर पेड़ टूटे,जनजीवन अस्त-व्यस्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 8, 2026

पटना में आंधी-पानी ने मचाई तबाही,कई जगहों पर पेड़ टूटे,जनजीवन अस्त-व्यस्त

पटनाः राजधानी पटना में शुक्रवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। काले बादल छाने के साथ तेज आंधी शुरू हो गई। थोड़ी देर में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। वहीं, फुलवारीशरीफ इलाके में बारिश के बीच ओले भी गिरे। तेज आंधी के चलते वीरचंद पटेल पथ, हाईकोर्ट, गर्दनीबाग, छज्जू बाग और विकास भवन स्थित सचिवालय का इलाका ज्यादा प्रभावित हुआ है।
जगह-जगह पेड़ उखड़कर गिरने से नुकसान की खबर आ रही है। अच्छी बात ये है कि अभी तक कोई जनहानि की खबर नहीं है।विकास भवन स्थित सचिवालय में 55 साल पुराना पेड़ गिरा, 4 चारपहिया वाहन बुरी तरीके से हुए क्षतिग्रस्त। यहां भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। मौसम विभाग लगातार आंधी-तूफान को लेकर चेतावनी दे रहा था। लेकिन जिस तरह से तूफान आया लोगों को अंदेशा भी नहीं था कि उसकी तीव्रता इतनी भीषण होगी।
आंधी तूफान से पटना में तबाही : छज्जू बाग में आम के पेड़ उखड़ के गिर गए हैं।ऐसे में तमाम राहगीर गाड़ी रोककर आम लूटने में लगे हुए हैं, क्या महिला क्या पुरुष सभी आम लूटने में व्यस्त हो गए। पटना हाई कोर्ट के बाहर कई पेड़ टूटकर सड़क पर जा गिरे, सड़क किनारे खड़ी-कई गाड़ियां पेड़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। जगह-जगह यातायात भी बाधित हुआ है। लोगों को रास्ता बदलकर जाना पड़ रहा है।होटल अशोका के निर्माणाधीन स्ट्रक्चर धड़ाम हो गया। इनकम टैक्स के पास ट्रैफिक को वन वे कर दिया गया है। वीरचंद पटेल पथ पर भी आंधी-तूफान से हालात खराब हैं।
जगह-जगह गिरे पेड़ : पटना में तेज आंधी तूफान के बीच शेखपुरा मोड़ के पास जल भवन के पास एक विशालकाय पेड़ गिर गया। जिसमें 2 फोर व्हीलर और दो दुकान उसकी चपेट में आ गए, गाड़ी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है।मौके पर पुलिस बल, 112 की गाड़ी मौजूद है और यातायात सुगम करने के प्रयास किया जा रहा है। हालांकि पूरी तरीके से अभी रोड बंद है और बीच रोड पर ही पेड़ गिरा हुआ है।

See also  पटना एयरपोर्ट पर यात्री के हैंड बैग में कारतूस मिलने से हड़कंप, CISF ने दबोचा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now