- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

पश्चिम बंगाल में चनाव नतीजे के 48 घंटे के बाद सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या, गाड़ी रूकवाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 7, 2026

पश्चिम बंगाल में चनाव नतीजे के 48 घंटे के बाद सुवेंदु अधिकारी की हत्या, गाड़ी रूकवाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

डेस्कः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद हिंसा रूकने का नाम नहीं ले रहा है। चुनाव नतीजे के 48 घंटे के भीतर बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम इलाके में हुई। हमलावर रथ की कार पीछा कर रहे थे। कार रोककर सामने से बंद खिड़की के पार ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए। हमले में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक डॉक्टर ने बताया कि चंद्रनाथ रथ की सीने और पेट में कई गोलियां लगी थीं।सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का भावी मुख्यमंत्री माना जाता है। उन्होंने भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया है। चंद्रनाथ रथ भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी के एजेंट भी थे। चंद्रनाथ रथ पहले वायुसेना में थे। वायुसेना की नौकरी छोड़कर वह सुवेंदु अधिकारी के पीए बने थे।
हालांकि, अभी और विस्तृत जानकारी का इंतज़ार है और पुलिस जशोर रोड पर लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही हैं, जहां यह घटना हुई थी। अब तक, प्रत्यक्षदर्शियों से शुरुआती जानकारी जुटाई गई है। गवाहों ने पुलिस को बताया कि मोटरसाइकिल पर रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं थी। चंद्रनाथ को कई जगह गोलियां लगी हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है और हमलावरों की तलाश जारी है. पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। सूचना मिलने पर शुभेंदु अधिकारी खुद भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
सुवेंदु अधिकारी ने क्या कहा?
अपने पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या को सुवेंदु अधिकारी ने सोची-समझी साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि 2-3 दिनों तक रेकी की गई थी और हत्या की पूरी योजना बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि ‘यह 15 साल के ‘महा-जंगल राज’ का नतीजा है।बीजेपी यहां के गुंडों को खत्म करने का काम शुरू करेगी।’हमलावरों के बारे में क्या पता है?गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। हमलावर कार और बाइक से आए थे। कार से पहले चंद्रनाथ रथ की कार को रोका और फिर बाइक सवारों ने गोलीबारी की।


चश्मदीदों ने बताया कि चंद्रनाथ रथ की कार को सबसे पहले डोलताला के पास दोहरिया जंक्शन पर एक फोर-व्हीलर ने रोका। इसके बाद एक मोटरसाइकिल सवार पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।कार में सवार लोग गाड़ी को वहीं पर छोड़कर बाइक से फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि कार और बाइक दोनों पर ही फर्जी नंबर प्लेट थी। डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता ने बताया कि हमले में इस्तेमाल गाड़ी को जब्त कर लिया गया है।उसकी नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की गई थी। इस्तेमाल की गई नंबर प्लेट सिलिगुड़ी की है लेकिन वह नकली है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से गोलियों के खोल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

See also  मोबाइल पर गंदी फिल्म देख भाई ने बगल में सो रही बहन से किया रेप; मां के सामने ही गला दबा दिया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now