झारखंड के नये धौनी पर रूपयों की बरसात, दिल्ली कैपिटल्स ने 7 करोड़ से ज्यादा में खरीदा

रांची : इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए दुबई में हुई निलामी में कई क्रिकेटरों की बोली लगी। एक तरह जहां आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ी के रूप में तेज गेंदबाज मिचेल को 24.75 करोड़ रूपये में कोलकाता नाइट राइडर ने खरीदा वही झारखंड के नये स्टार की भी बड़ी लगाई गई।
बोकारो के कुशाग्र को आईपीएम में 7.20 करोड़ रूपये में दिल्ली कैनिटल्स ने खरीदा है। विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार अपने बेस प्राइस 20 लाख रूपये से कई गुणा ज्यादा कीमत पर खरीदे गए है। कुशाग्र्र की पहली बोली चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाई थी, इसके बाद गुजरात टाइटंसने बोली लगाई आखिर में दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन में 7 करोड़ 20 लाख रूपये खर्च करके कुशाग्र को खरीदा।

कौन है कुशाग्र और क्यों इतने महंगे में खरीदा गया

बोकारो के क्रिकेट कोचिंग एकेडमी से क्रिकेट के गुर सीखने वाले कुशाग्र के पिता शशिकांत सहायक आयुक्त वणिज्य है और मां गृहणी है। 2014-15 में इन्होने बोकारो जिला अंडर-14 टीम की ओर से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जिला स्तर पर अपनी धाक जमाने के बाद 2016-17 में विजय मर्चेंट ट्राफी के लिए झारखंड अंडर-16 टीम में इन्हे शामिल किया गया। अपने राज्य की ओर से खेलते हुए इन्होने 4 अर्द्धशतक जमाते हुए कुल 383 रन बनाए। 2017-18 में फिर से इनका चयन टीम में किया गया।
23 अक्टूबर 2004 को जन्मे कुमार कुशाग्र ने अपनी बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर अंडर-19 इंडियन टीम में जगह बनाई और शानदार प्रदर्शन किया। 2020 में अंडर-19 विश्वकप में विकेट कीपर बल्लेबाज कुशाग्र ने शानदार प्रदर्शन किया। कुशाग्र के लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उन्हे झारखंड का नया धौनी कहा जा रहा है जो विकेट के आगे और विकेट के पीछे से धमाकेदार प्रदर्शन कर रहा है। झारखंड और देश के भविष्य के रूप में देखे जा रहे कुशाग्र का उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर ही आईपीएल में दिल्ली की टीम ने इतने महंगे रेट पर खरीदा है।

minj झारखंड के एक और लाल का आईपीएल में सेलेक्शन हुआ है। गुमला के रोबिन मिंज को गुजरात टाइटंस ने 3 करोड़ 60 लाख रूपये में खरीदा एवं राँची के सुशांत मिश्रा को गुजरात टाइटंस ने 2.20 करोड़ में अपने टीम में चयन किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now