आदित्यपुर के जायसवाल स्टील कंपनी में बड़ा हादसा,20 फीट ऊंचाई से गिरकर दो मजदूरों की मौत, दो घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 3, 2026

आदित्यपुर के जायसवाल स्टील कंपनी में बड़ा हादसा,20 फीट ऊंचाई से गिरकर दो मजदूरों की मौत, दो घायल

सरायकेला-खरसावांः आदित्यपुर स्थित जायसवाल स्टील इंडस्ट्रीज में 30 फीट की ऊंचाई पर शेड मरम्मत करने के दौरान एंगल टूट गया। इससे गिरकर दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद घायल सुंदरनगर नीलडुंगरी निवासी लखिंदर तिऊ व रामू मुर्मू को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। यहाँ दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायल नीलडुंगरी के ठाकुर बेसरा (18) और रंजीत जाना (39) का आरआईटी मोड़ स्थित गंगोत्री नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है।
मृतकों और घायलों की पहचान
मृतक: राम मुर्मू और लखींद्र हांसदा। दोनों गम्हरिया के नीलडुंगरी के निवासी थे।
घायल: ठाकुर बेसरा और रंजीत जैना। इनका इलाज आदित्यपुर के गंगोत्री अस्पताल में चल रहा है।
घायल रंजीत जैना ने बताया कि वह नीचे कार्य कर रहा था, तभी ऊपर से एक मजदूर उसके ऊपर आ गिरा, जिससे वह भी घायल हो गया।

gamhariya 1777736184982 v 1
जांच में खुलासा: सेफ्टी बेल्ट का एंगल टूटने से हुई मौत
आरआइटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के अनुसार, कंपनी में बरसात का पानी प्रवेश करने की समस्या को दूर करने के लिए ठेकेदार मंटू प्रसाद को शेड दुरुस्त करने का काम दिया गया था। शेड लगाने के क्रम में एक मजदूर का पैर फिसल गया।
दुर्भाग्यवश, जिस लोहे के एंगल से मजदूरों का सेफ्टी बेल्ट बंधा हुआ था, वह एंगल ही टूट गया, जिसके परिणामस्वरूप मजदूर सीधे जमीन पर आ गिरे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और साथी मजदूरों में भारी आक्रोश है। आरोप है कि कारखाना प्रबंधन ने सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी की, जिसके कारण दो परिवारों ने अपने चिराग खो दिए। कंपनी के पदाधिकारियों और दोनों मृतक की पत्नियों व घायल के परिजनों के बीच मुआवजे को लेकर वार्ता चल रही थी।

See also  कृषि मंत्री झमाझम बारिश के बीच पहुंची खेत में, महिलाओं के साथ की धान रोपनी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now