- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

जयराम महतो की पार्टी के केंद्रीय सचिव को गांव वालों ने बनाया बंधक, कान पकड़कर मांगनी पड़ी माफी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 2, 2026

जयराम महतो की पार्टी के केंद्रीय सचिव को गांव वालों ने बनाया बंधक, कान पकड़कर मांगनी पड़ी माफी

हजारीबागः डुमरी विधायक जयराम महतो की पार्टी के नेता पर एक बार फिर से गंभीर आरोप लगा है। जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव संजय कुमार महतो पर कंपनी का दलाल बनकर विस्थापितों से सौदा करने का आरोप लगा है। इन आरोपों के बाद जयराम महतो ने संजय कुमार महतो को तीन साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है।

WhatsApp Image 2026 05 02 at 1.34.13 PM
सरायकेला में जेएलकेएम जिलाध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप का मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि एक बार फिर से जयराम महतो की पार्टी के केंद्रीय सचिव संजय कुमार महतो पर हजारीबाग के गोंदलपुरा और बड़कागांव पूर्वी के विस्थापितों से कंपनी का दलाल बनकर सौदा करने का आरोप लगा। संजय कुमार महतो कंपनी के बिचैलिये बनकर जैसे ही गांव में पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया।इसके बाद संजय कुमार महतो ने लिखित रूप से इस बात को स्वीकार किया कि वो कंपनी का दलाल बनकर वहां पहुंचे थे। इसके बाद कान पकड़कर माफी मांगने और माफीनामा देने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें छोड़ा।

See also  बिहार में अगले 5 दिन तक शीतलहर का कहर, ठंड और कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

WhatsApp Image 2026 05 02 at 1.56.12 PM

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जयराम महतो ने एक्शन लिया और संजय कुमार महतो को तीन साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now