- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

धनबाद में बारिश के बाद केंदुआ में जमीन धंसी, धनबाद-बोकारो रोड़ पर मंडराया खतरा

धनबाद में बारिश के बाद केंदुआ में जमीन धंसी, धनबाद-बोकारो रोड़ पर मंडराया खतरा

धनबादः जिले में हो रही लगातार बारिश के बाद केंदुआ में जमीन धंस गई है। धनबाद-बोकारो रोड़ पर गोफ बनने से दहशत की स्थिति बन गई है। पहले से मौजूद गोफ के बगल में ही गोफ बन जाने के बाद बारिश की वजह से उसमें पानी भर गया है।हालात ऐसे हैं कि गड्ढे का दायरा लगातार फैलता जा रहा है और पूरी सड़क खतरे की जद में आ चुकी है. एहतियातन प्रशासन ने सड़क के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही पूरी तरह रोक दी है, जिससे लोगों में डर का माहौल है।
बार-बार हो रही इस तरह की घटनाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। करीब पंद्रह दिनों से यह मार्ग बंद पड़ा है और यातायात को दूसरे रास्तों से मोड़ा गया है, जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी जिला प्रशासन और बीसीसीएल पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। BJP विधायक राज सिन्हा और भाकपा माले MLA अरूप चटर्जी सहित कई नेताओं ने सड़क की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को भी इसी जगह सड़क धंस गई थी। इससे पहले 31 नवंबर की रात भूमिगत खदान में हुए विस्फोट के बाद जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसाव हुआ था, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई थी। बीसीसीएल के प्रयासों के बावजूद स्थिति पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी है।
बीसीसीएल प्रबंधन का कहना है कि लगातार बारिश से हालात और बिगड़ सकते हैं. प्रभावित इलाके के लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है।

See also  शारीरिक संबंध बनाने से इनकार पर चचेरी बहन की फावड़े से की हत्या, घर में ही दफनाया शव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now