- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

दो क्रिकेटर बाथरूम में नहाती महिलाओं का बना रहे थे VIDEO, शर्मनाक हरकत के बाद मचा बवाल, पुलिस ने किया अरेस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 1, 2026

दो क्रिकेटर बाथरूम में नहाती महिलाओं का बना रहे थे VIDEO, शर्मनाक हरकत के बाद मचा बवाल, पुलिस ने किया अरेस्ट

डेस्कः एक ओर आईपीएल-2026 का दर्शक आनंद उठा रहे है, दूसरी ओर क्रिकेट जगत से एक बेहद ही शर्मनाक और चैकाने वाली खबर आई है। श्रीलंका की अंडर-19 क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों को एक होटल में महिलाओं की नहाते फिल्मिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।ये घटना कोलंबो के नराहेनपीटा इलाके के एक होटल में घटी, जहां श्रीलंका की अंडर-19 क्रिकेट टीम ठहरी हुई थी। मामला सामने आने के बाद श्रीलंका क्रिकेट में भूचाल आ गया है।हालांकि, खिलाड़ियों के नाम फिलहाल सामने नहीं आए हैं।
इन दोनों क्रिकेटर्स ने इस सप्ताह की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था।होटल में ठहरी हुई महिलाओं ने शिकायत की थी कि जब वह बाथरूम में होती हैं तो उनका मोबाइल फोन की मदद से वीडियो बनााया जा रहा है। इसके बाद होटल ने पुलिस को सूचना दी। श्रीलंका पुलिस ने इस बारे में ESPNcricinfo से कहा कि नाराहेनपिटा पुलिस जांच कर रही है कि क्या आरोपियों ने कोई वीडियो ऑनलाइन तो शेयर नहीं किया है।दोनों आरोपियों को शुरुआती सुनवाई के लिए अलुथकाडे मजिस्ट्रेट के सामने पेस किया गया। अब दोनों की अगली पेशी 25 मई को है।श्रीलंकाई क्रिकेट में लगातार इस तरह के विवाद सामने आते रहे हैं।महिला क्रिकेट में सेलेक्शन के लिए सेक्सुअल फेवर मांगने के मामले कई बार सामने आ चुके हैं।साथ ही श्रीलंका का एक बड़ा क्रिकेटर कुछ साल पहले ऑस्ट्रेलिया में महिला से रेप के आरोप में पकड़ा गया था।
श्रीलंका क्रिकेट में पहले से ही था भूचाल
श्रीलंका क्रिकेट ने अभी तक इस मामले में कोई अनुशासनिक कदम नहीं उठाए हैं।बोर्ड अभी खुद ही मुसीबत में फंसा हुआ है। उसके पुराने अधिकारियों का इस्तीफा हो गया है और एक अंतरिम समिति को इसका कामकाज संभालने को कहा गया है। श्रीलंका क्रिकेट के प्रमुख शम्मी सिल्वा और बाकी पदाधिकारियों ने 28 अप्रैल को इस्तीफा दे दिया था।श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने वित्तीय अनियमितताओं के बढ़ते आरोपों के बाद उनसे ऐसा करने को कहा था। इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट के सभी प्रशासनिक काम खेल मंत्रालय के पास चले गए। सिल्वा सात साल से श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष थे।

See also  बाबूलाल मरांडी बने बीजेपी विधायक दल के नेता, झारखंड में नेता प्रतिपक्ष का रास्ता साफ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now