बिहार में CO संघ ने हड़ताल किया खत्म, 4 मई से काम पर लौटेंगे,सरकार को 2 महीने का अल्टीमेटम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 30, 2026

सम्राट कैबिनेट में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, किसानों के 43 करोड़ भुगतान को मंजूरी; विकास और कल्याण योजनाओं को मिली रफ्तार

 पटना: बिहार में 9 मार्च 2026 से अनिश्चितकालीन सामूहिक हड़ताल पर गए अंचलाधिकारियों ने हड़ताल स्थगित (Bihar CO Strike News) करने का फैसला लिया है। संयुक्त मोर्चा, बिहार राजस्व सेवा महासंघ ने हड़ताल को स्थगित करने को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है।बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन में भरोसा रखते हुए और व्यापक जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश (हड़ताल) को स्थगित करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया है।आगे कहा गया कि यह निर्णय आम जनजीवन पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हुए तथा प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

fotojet 2026 04 30t150705322 1777541807

4 मई को दफ्तर जाएंगे CO

बयान में यह भी स्पष्ट रूप से कहा गया कि संयुक्त मोर्चा के सभी सदस्य (अंचलाधिकारी) 04.05.2026 तिथि को अपने-अपने पदस्थापन स्थल पर योगदान करेंगे।संयुक्त मोर्चा ने कहा है कि उनको उम्मीद है कि बिहार सरकार सकारात्मक एवं ठोस कदम उठाएगी तथा भूमि सुधार उप समाहर्ता सहित पूर्व में प्रस्तुत 11 सूत्री मांग-पत्र पर गंभीरता पूर्वक विचार कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

See also  वीबीजी रामजी को लेकर BJP ने हेंदलासो में कार्यकर्ता सम्मेलन का किया आयोजन,सांसद दीपक प्रकाश ने कहा- कांग्रेस मजदूरों को करना चाहती है भ्रमित

सरकार को 2 महीने का अल्टीमेटम

हालांकि, मोर्चा की ओर यह भी स्पष्ट किया गया है कि अगर निर्धारित समयावधि (2 महीने) के भीतर मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो संयुक्त मोर्चा फिर से सामूहिक अवकाश (हड़ताल) पर जा सकता है।गौरतलब है कि पिछले एक महीने से राज्य भर में CO और अन्य राजस्व कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर थे।इस दौरान जमीन से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य जैसे दाखिल-खारिज, म्यूटेशन, प्रमाण पत्र जारी करना पूरी तरह प्रभावित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now