रांचीः गुरुवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे राजधानी रांची के मौसम ने अचानक करवट ले ली। पहले तेज आंधी आई उसके बाद हवा के साथ बारिश भी शुरू हो गई। तेज हवा और बारिश की वजह से रांची का मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे पहले बुधवार दोपहर को भी हल्की बारिश ने राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत दी थी।
रांची में बदला मौसम का मिजाज
राजधानी में आंधी और बारिश pic.twitter.com/ngjrJD7O0J— Live Dainik (@Live_Dainik) April 30, 2026

गुरुवार के लिए मौसम विभाग ने रांची समेत कई जिलों में तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर आॅरेंज अलर्ट जारी किया था। एक से पांच मई तक हल्की बारिश और बादल छाये रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल को राज्य के चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़ और रांची जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ गर्जन, वज्रपात और आंधी (अधिकतम गति 50–60 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। वहीं, राज्य के शेष भागों में भी कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और आंधी (अधिकतम गति 40–50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।



