- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

गुमला में शादी समारोह के दौरान डीजे डांस को लेकर विवाद, मारपीट में एक दर्जन लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

गुमलाः रघुनाथपुर कोटेनसेरा गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे डांस को लेकर ऐसा विवाद खड़ा हुआ कि बारातियों ने लड़की पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये, जिसमें तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
क्या है पूरा मामला?
कोटेनसेरा निवासी सुशीला कुमारी (पिता: बुधराम उरांव) की शादी बांकीर कुम्हारिया निवासी मंगल उरांव (पिता: गणेश उरांव) के साथ तय थी। दोपहर करीब 3 बजे बारात धूमधाम से गांव पहुंची और सभी रस्में शांतिपूर्वक पूरी हो गईं।लेकिन रात करीब 7:30 बजे डीजे पर डांस को लेकर अचानक विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई।
पहले से सुलग रही थी चिंगारी
ग्रामीणों के अनुसार, यह विवाद अचानक नहीं हुआ। बीते सोमवार को लड़की पक्ष के लोग लड़के के गांव गए थे, जहां हल्की कहासुनी हुई थी.।आशंका जताई जा रही है कि उसी विवाद का बदला लेने के इरादे से बाराती पहले से ही आक्रोश में थे। इतना ही नहीं, कुछ ग्रामीणों का दावा है कि हमलावरों के पास हथियार भी थे और वे पहले से हमला करने की योजना बनाकर आए थे।
अचानक हमला, मच गई अफरातफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बारातियों ने अचानक लड़की पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया।लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से जमकर मारपीट की गई।इस हिंसा में घायल होने वालों में तुला उरांव, सुकरा उरांव, अभिषेक गोप, संजू, रमेश उरांव, मंगलेश्वर उरांव, प्रेमचंद उरांव, राजीव उरांव समेत कई अन्य लोग शामिल है। इनमें तुला उरांव, अभिषेक गोप और सुकरा उरांव की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद क्या हुआ?
हमले के बाद बाराती मौके से फरार हो गए, जबकि दूल्हा लड़की के घर में ही रुका हुआ है। देर रात विदाई की तैयारी की जा रही थी, लेकिन पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों में उबाल, रातभर चली बैठक
घटना के विरोध में गांव के लोग मुरकुंडा मुखिया की अगुवाई में जुटे और देर रात तक पंचायत करते रहे। रात करीब 9:30 बजे तक बैठक जारी रही, जिसमें दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। ग्रामीणों का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई थी, लेकि

See also  झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा स्थगित, 22 मार्च की जगह 14 अप्रैल को होगा एग्जाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now