- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रांची में बारिश से हुई सुबह की शुरूआत, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

रांची में आंधी-बारिश का कहर, 15 मई तक झारखंड में येलो अलर्ट

रांचीः राजधानी रांची समेत कई जिलों में पिछले कई दिनों से प्रचंड गर्मी पड़ रही है। धीरे-धीरे मौसम में बदलाव होता नजर आ रहा है। कुछ इलाकों में बारिश हो रही है तो कहीं तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान है। मौसम विभाग ने 28 अप्रैल को रांची में मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवा और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।मंगलवार की सुबह रांची में बादलों के बीच हुई इसके बाद हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। बोकारो और धनबाद में हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिली, जबिक मेदिनीनगर का तापमान फिर 44.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
कई जिलों में गर्जन और आंधी
मौसम विभाग के अनुससर, 28 अप्रैल को राज्य के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा, लोहरदगा, धनबाद, गिरिडीह और चतरा जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात और तेज आंधी चलने की संभावना है। 29 अप्रैल को भी रांची समेत राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग में बारिश, आंधी और व्रजपात के आसार हैं. वहीं 30 अप्रैल को भी मौसम खराब रहने की संभावना है।मौसम विभाग ने कहा है कि रांची समेत पूरे राज्य में तीन मई तक बादल छाए रह सकते हैं। बीच-बीच में बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।

See also  निकाय चुनाव के बाद BJP और JMM की बनने जा रही है सरकार, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का दावा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now