- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

रांची के व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल कर मांगी दो करोड़ की रंगदारी, राहुल सिंह के नाम से दी गई धमकी

रांची के व्यवसायी से वाट्सऐप काॅल कर मांगी दो करोड़ की रंगदारी, राहुल सिंह के नाम से दी गई धमकी

रांचीः रातू थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल  के माध्यम से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने रातू थाना में शिकायत दर्ज करायी है।रवि स्टील, विवेकानंद काॅलोनी रोड़ नंबर-06 निवासी मुकेश कुमार श्रीवास्तव, उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 26 अप्रैल को सुबह लगभग 11.42 बजे उनके मोबाइल नंबर-8709814723 पर अंतरराष्ट्रीय नंबर- 351961904586 से वाट्सऐप काॅल आया। काॅल करनेवाले ने स्वयं को राहुल सिंह बताते हुए दो करोड़ रुपये की रंगदारी आठ दिनों के भीतर देने को कहा।

बम और AK-47 से दी जान मारने की धमकी
पीड़ित के अनुसार, काॅल कटने के लगभग 10 मिनट के बाद उनके व्हाट्सएप  पर एक धमकी भरा संदेश भी भेजा गया, जिसमें लिखा था कि उनकी हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और पांच दिनों के भीतर दो करोड़ नहीं देने पर बम और एके-47 से जान से मार दिया जायेगा। संदेश में राहुल सिंह गैंग का नाम भी उल्लेखित है तथा काॅल कर संपर्क करने को कहा गया हे। मुकेश कुमार ने बताया कि उनका तिलमा चैक के पास बाबू शिवांश रेसिडेंस नामक होटल तथा पंडरा स्थित फ्रेंड्स काॅलोनी में रांची दरबार नामक बैंक्वेट हाॅल है, जहां उनका नियमित आना-जाना लगा रहता है। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। मामले की पुलिस जांच कर रही है।

See also  न्यू चुरूवाला का पनीर जांच में फेल, राज स्वीट्स को बिना लेबल उत्पाद का नोटिस, रांची में फेस्टिव ड्राइव के तहत निरीक्षण में सच आया सामने
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now