सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम, तीन IED को किया बरामद

चाईबासा– सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। सोनुवा थानाक्षेत्र के कुदाबुरू के जंगल में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा लगाई गई तीन आईईडी को सुरक्षाबलों बरामद किया। सभी आईईडी 4 से 5 किलोग्राम का बताया जा रहा है। बरामद किये गए आईईडी को बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नक्सली नेता मिसिर बेसरा, अनमोल मोछू, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विनी अपने दस्ते के साथ कोल्हान के जंगलों में घूम रहे है और सक्रिय है। इसी को देखते हुए 10 अक्टूबर 2023 से पुलिस और सीआरपीएफ के जवान इस इलाके में संयुक्त ऑपरेशन चला रहे है।
यह ऑपरेशन गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरु, तिलायबेड़ा, बोयपाईससाग, कटम्बा, बायहातु , बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा टोटों थाना क्षेत्र के हुसिपी,राजाबासा,तुम्बाहाका, रेंगडा, पाठतोरब, गोबुरु, लुईया एवं अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहा है।

See also  4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, शरीर पर कई बार दांत गड़ाया, मासूम कोमा में चली गई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now