दिल्ली की कोर्ट ने छात्र नेता राजवर्धन ठाकुर समेत अन्य को दी जमानत, राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दूरदर्शन के बाहर किया था प्रदर्शन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 25, 2026

दिल्ली की कोर्ट ने छात्र नेता राजवर्धन ठाकुर समेत अन्य को दी जमानत, राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दूरदर्शन के बाहर किया था प्रदर्शन

डेस्कः शनिवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने छात्र नेता राजवर्धन ठाकुर एवं अन्य लोगों को दूरदर्शन कार्यालय के बाहर उग्र प्रदर्शन मामले में अग्रिम जमानत दे दी है। नई दिल्ली में डीडी न्यूज़ दफ्तर के बाहर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ एंकर अशोक श्रीवास्तव द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज छात्रों ने पुतला फूंक कर विरोध जताया था । कुछ दिन पूर्व इस केस में दिल्ली पुलिस ने नोएडा से जयपुर तक छापेमारी की थी।इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 17 लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 7 NSUI कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया गया था। जमानत के उपरांत राजवर्धन ने न्यायालय का धन्यवाद किया और कहा कि हम राहुल गांधी के बब्बर शेर हैं न झुकेंगे ना रूकेंगे। जब भी कोई अनर्गल प्रलाप करेगा, हम विरोध करेंगे। विरोध प्रदर्शन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है और हम जेल से डरने वाले नहीं हैं।

See also  नहीं मिलेगा ठंड़ से राहत, शीतलहर और कोहरा का यलो अलर्ट, मंगलवार को छाएंगे बादल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now