औरंगाबाद में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, पहाड़ के नीचे दबा मिला कार्रबाइन और विस्फोटकों का जखीरा

औरंगाबाद में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, पहाड़ के नीचे दबा मिला कार्रबाइन और विस्फोटकों का जखीरा

डेस्कः बिहार के औरंगाबाद में पुलिस ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। औरंगाबाद एसपी अंबरीश राहुल के निर्देश पर आजन थाना क्षेत्र के दक्षिणी हिस्से में छापेमारी की गई। इस अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। बड़ा कियारी पहाड़ पर तलाशी के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए कई खतरनाक हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के बेटे सिद्धार्थ ने पिता से कहा-सरेंडर कर दीजिए, पुलिस से भी की गोली नहीं मारने की अपील
SHO राहुल कुमार ने बताया कि खोज अभियान के दौरान 2.5 किलोग्राम का एक दबाव आईईडी, 37 डेटोनेटर और एक देशी कार्बाइन बरामद की गई है। ये सभी सामान पहाड़ी इलाके में छिपाकर रखे गए थे। उन्होंने बताया कि बरामद डेटोनेटर को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इन हथियारों को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से छिपाया था।पुलिस लगातार इलाके में शांति बनाए रखने और लोगों के बीच डर खत्म करने के लिए नक्सल विरोधी अभियान चला रही है। इस तरह की कार्रवाई से नक्सल गतिविधियों पर काफी हद तक रोक लगी है।

रांची पुलिस की पटना में छापेमारी, परीक्षा माफिया की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
इस अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला पुलिस बल के जवानों ने मिलकर काम किया। थाना के उप निरीक्षक माघव सिंह भी टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिस ने कहा कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि इलाके में पूरी तरह शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now