धनबाद में कुंभ नाथ सिंह के शादी की सालगिरह कार्यक्रम में जमकर हुई हर्ष फायरिंग, निजी बॉडीगार्ड ने कई राउंड चलाई गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 20, 2026

धनबाद में कुंभ नाथ सिंह के शादी की सालगिरह कार्यक्रम में जमकर हुई हर्ष फायरिंग, निजी बॉडीगार्ड ने कई राउंड चलाई गोली

धनबादः बीसीसीएल में आउटसोर्सिंग का सिक्का चलाने वाले लालबाबू सिंह और उनके भाई कुंभ नाथ सिंह धनबाद के बाहर भी किसी परिचय के मोहताज नहीं है। पुलिस पर पथराव और सरकारी काम में बाधा डालने से लेकर कोयला सिंडिकेट में अपना सिक्का चलाने तक दोनों भाई के कारनामें हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। ताजा विवाद एलबी सिंह के भाई कुंभनाथ नाथ की शादी के सालगिरह कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है। जहां करोड़ों रुपये की खर्च कर इसे यादगार बनाने के लिए बड़े-बड़े कलाकारों को बुलाया गया।

दो मासूम बेटियों के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए 5000 घूस ली, चतरा DC के बनाए कमेटी ने शुरू की जांच
धनबाद के कुसुम बिहार में हुए इस भव्य आयोजन के दौरान कुंभ नाथ सिंह के निजी बॉडीगार्ड ने जमकर फायरिंग की। एक ओर कुंभ नाथ सिंह अपनी शादी के सालगिरह के मौके पर गाना गा रहे है वहीं दूसरी ओर उनके पीछे उनका निजी अंगरक्षक फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है। जिस समय कुंभ सिंह गाना गा रहे थे उसी समय उनका बेहद करीबी कुणाल सिंह वहां आता है और बॉडीगार्ड को गोली चलाने का निर्देश देता है। फिर क्या था एक के बाद एक कई गोलियां चलाई गई। वहां मौजूद लोग दहशत के बीच जश्न मनाने के लिए डटे रहे।

See also  चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट से रिटायरमेंट का किया ऐलान, टेस्ट समेत सभी फार्मेट को कहा अलविदा

 

एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के बेटे सिद्धार्थ ने पिता से कहा-सरेंडर कर दीजिए, पुलिस से भी की गोली नहीं मारने की अपील
एलबी सिंह और कुंभ नाथ सिंह ने कोयला के माध्यम से अकूत संपत्ति अर्जित कर ली है। कुंभ नाथ सिंह ने देव प्रभा नाम से कंपनी बनाई और उससे अपना पूरा कारोबार चलाते है। लालबाबू सिंह और कुंभ नाथ सिंह ईडी जैसे सुरक्षा एजेंसी के रडार पर भी रहे है। नवंबर 2025 में ईडी ने एलबी सिंह और कुंभ नाथ सिंह के 40 ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस समय एलबी सिंह ने छापेमारी से बचने के लिए ईडी के अधिकारियों के पीछे अपने कुत्ते छोड़ दिये थे। विवादों के साथ एलबी सिंह और कुंभ नाथ सिंह का पुराना नाता रहा है। चाहे बात 1000 करोड़ के कोयला घोटाले की करें चाहे अप्रैल 2019 की भौरा ओपी क्षेत्र में गोली चलने और पुलिस पर हुए पथराव का मामला हो जिसमें दोनों भाईयों को जेल जाना पड़ा था।
कोयला सिंडिकेट के माध्यम से एलबी सिंह और कुंभ नाथ सिंह ने अपना साम्राज्य खड़ा किया है। इस रसूख का इस्तेमाल वो अलग-अलग समय में अलग-अलग तरीके से किया करते है। नवंबर 2025 में ईडी ने जब दोनों भाईयों के ठिकाने पर छापेमारी की थी तो 2.2 करोड़ कैश और 150 से अधिक जमीन से जुड़े दस्तावेज मिले थे। अपने रसूख का इस्तेमाल दोनों भाई अक्सर किया करते है। कहने को तो कुंभ नाथ सिंह खुद को समाजसेवी बताते है लेकिन ईडी की दबिश और उनपर दर्ज केस उनके मिजाज को बताते है। रविवार को जब धनबाद के कुसुम बिहार में उनके शादी का जश्न मनाया जा रहा था तब पुलिस और कानून को एक बार फिर से ढेंगा दिखाया गया और एक के बाद एक फायरिंग की गई। इस हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है अब देखना ये है कि इस मामले में धनबाद पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now