कोडरमाः जिले का सतगावां प्रखंड में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक है। क्रवार की रात गजहर गांव में भारी तबाही मचाने के बाद शनिवार की देर रात हाथियों ने एक युवक को बेरहमी से पटककर मार डाला।इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार सुबह गया-देवघर मुख्य मार्ग को कटैया मोड़ के पास जाम कर दिया और मुआवजे व सुरक्षा की मांग को लेकर घंटों प्रदर्शन किया।
रांची में रात होते ही शुरू होता है बालू-कोयला का अवैध खेल, बाबूलाल मरांडी ने पुलिस वसूली का वीडियो जारी कर उठाएं सवाल
तीन दिन से जारी है उत्पात, बेसहारा हुआ परिवार
जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात कटैया गांव के समीप जंगली हाथियों ने 30 वर्षीय मोहित कुमार (पिता शिवनंदन उर्फ शिव यादव) को अपनी चपेट में ले लिया। हाथियों ने युवक को पटक-पटक कर मार डाला।मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। घर के कमाऊ सदस्य की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से हाथी इसी इलाके में जमे हुए हैं, लेकिन विभाग की सुस्ती भारी पड़ गई।
आधी रात को तोड़ा दरवाजा, सामान किया नष्ट
इससे पूर्व शुक्रवार की रात करीब 11 बजे तीन हाथियों का झुंड गजहर गांव में घुसा था। हाथियों ने संजू देवी (पति दिलीप राय) के घर का दरवाजा तोड़ दिया और भीतर रखा करीब 10 क्विंटल अनाज (गेहूं, चावल, अरहर) और आलू चट कर गए।हाथियों ने न केवल अनाज खाया, बल्कि घर के बर्तन, ड्रम और कपड़े भी फाड़ डाले। पीड़िता ने बताया कि करीब एक लाख दस हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि उस वक्त परिवार दूसरे मकान में सोया था, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
सड़क जाम कर जताया विरोध
युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने कटैया मोड़ के पास सड़क जाम कर दी। स्थानीय ग्रामीणों (नागेश्वर राय, श्रवन रविदास, महेंद्र राय आदि) का कहना है कि वन विभाग केवल सतर्क रहने की सलाह देता है, लेकिन जान-माल की रक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठा रहा।मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने और हाथियों को भगाने के लिए वनरक्षियों को विशेष निर्देश दिए हैं।दो माह के भीतर सतगावां, डोमचांच और मरकच्चो के सीमावर्ती इलाकों में पिछले दो महीनों में हाथियों का मूवमेंट काफी बढ़ा है।
हेमंत सोरेन 21 अप्रैल को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, झारखंड को मिलेंगे 64 CDPO
गजराज के हमले में हुई मुख्य घटनाएं:
18 अप्रैल 2026: सतगावां के कटैया में 30 वर्षीय मोहित कुमार की हाथियों के हमले में मौत।
17 अप्रैल 2026: गजहर गांव में संजू देवी का घर ध्वस्त, 10 क्विंटल अनाज और आलू बर्बाद।
मार्च 2026: मरकच्चो प्रखंड के जंगलों से सटे गांवों में हाथियों ने दो कच्चे मकानों को क्षतिग्रस्त किया और फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया।
फरवरी अंत: डोमचांच वन क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने एक ग्रामीण को घायल किया, जिसके बाद कई दिनों तक क्षेत्र में दहशत रही।


