रांचीः गैंगस्टर अमन साहू गैंग के कुख्यात अपराधी राहुल सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक बार फिर धमकी दी है। उसके AK-47 समेत कई अन्य हथियारों की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि वेट करो माहौल देखने लायक होगा, टारगेट को बात कर मारेंगे और 24 घंटे पहले स्टोरी भी लगा जाएगा। राहुल सिंह गैंगस्टर अमन साहू की मौत के बाद उसके गैंग का संचालन कर रहा है उसके खिलाफ इंटरपोल की मदद से ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है।

उत्पाद सिपाही पेपर लीक के आरोपी को पुलिस के ड्राइवर ने दिया अपना मोबाइल, बदले में लिये पैसे
राहुल सिंह के गैंग के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी कर रही है इस साल उसके गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार भी किया गया है। पिछले दिनों उसके गैंग ने राजधानी रांची समेत कई जिलों में अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राहुल सिंह का गैंग पलामू, रांची, रामगढ़, बोकारो, चतरा, हजारीबाग और लातेहार जिलों में सक्रिय है।विदेशी ठिकाने से वह अपने गुर्गों को रंगदारी वसूलने, कोयला कारोबारी और रेलवे साइडिंग पर हमले करने के आदेश देता है। जो लोग रंगदारी नहीं देते, उन्हें विदेश से बैठकर ही धमकाया जाता है।


