झारखंड में चढ़ने लगा पाराः 17 अप्रैल को रांची सहित 12 जिलों में हीट वेव का अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 14, 2026

रांची में आज से और बढ़ेगी गर्मी, हीटस्ट्रोक का खतरा, कई जिलों में लू आ अलर्ट, इस साल मई 7 डिग्री तक ज्यादा गर्म

DESK:रांची राजधानी रांची में अब गर्मी सताने लगी है। मंगलावर सुबह की शुरूआत राजधानी के लोगों को तेज धूप और गर्मी के साथ करनी पड़ी। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पारा चढ़ने की संभावना जताई है। अगले पांच दिनों में 3 से 5 डिग्री तक पारा चढ़ सकता है। 17 अप्रैल को राजधानी सहित 12 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।17 अप्रैल तक रांची में पारा बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।वहीं 18 अप्रैल को दक्षिण झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

Maiyan Pension Scheme Update:मंईयां-पेंशन योजना के लाभुकों को अप्रैल में नहीं मिलेंगे पैसे,मई तक करना होगा इंतजार
इधर, सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर का 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के ज्यादातर जिलों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस पार है। आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है। बदलते मौसम में मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने को कहा है।

See also  कल्पना सोरेन की घड़ी और चश्में को लेकर छिड़ी सोशल मीडिया पर बहस, देखिये कैसे कैसे मिल रहे है रिएक्शन

रांची के मांडर टोल प्लाजा पर 50 से 60 लोगों की भीड़ ने किया हमला, गलत दिशा से गाड़ी ले जाने को लेकर हुआ विवाद, कैश लूटकर हुए फरार
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि 17 अप्रैल को पलामू, हजारीबाग सहित मध्य भाग रांची, लोहरदगा, गुमला में हीट वेव चलने की संभावना है। राजधानी सहित 12 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं संथाल भाग में छिटपुट बारिश की संभावना है। 18 अप्रैल को कोल्हान और उससे सटे हुए भाग में बारिश होने की संभावना है। हीट वेव चलने के दौरान मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने को कहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now