जयराम महतो को सरेआम आया गुस्सा, बीच सड़क आजसू समर्थक का तोड़ दिया मोबाइल

जयराम महतो को सरेआम आया गुस्सा, बीच सड़क आजसू समर्थक का तोड़ दिया मोबाइल

बोकारोः गिरिडीह के डुमरी से जेएलकेएम के विधायक जयराम महतो एक बार फिर अपने गुस्से को लेकर विवाद में है। इस बार उनके गुस्से का शिकार एक आजसू पार्टी का समर्थक बना है। रविवार को खूंडीहीह गांव की युवती पुप्पा महतो को न्याय दिलाने के नाम पर निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान ये पूरा वाकया सामने आया है। एक महिला से बहस के दौरान जयराम राम महतो ने एक युवक जो कि आजसू पार्टी का समर्थक बताया जा रहा है उसके हाथ से मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया है और जयराम को लेकर इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।

पिंड्राजोर थाना प्रभारी सहित 28 पुलिसकर्मी संस्पेंड, झारखंड में पहली बार हुई ऐसी कार्रवाई
दरअसल, 21 जुलाई 2025 को पिंड्राजोर थाना क्षेत्र के खूंटीडीह की रहने वाली रेखा देवी ने बेटी बेटी पुष्पा महतो के अहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। चार अगस्त को इस मामले में केस दर्ज हुआ था लेकिन पुलिस ने इस पूरे मामले को ठंडे बस्ते में रखा। हाईकोर्ट की फटकार लगने के बाद बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने एक्शन लेते हुए पिंड्रोजोर थाने के सभी 28 पुलिसकर्मियों को कोताही बरतने के आरोप में संस्पेंड कर दिया।
इस मामले में न्याया दिलाने में मृतक बच्ची की मां रेखा देवी की जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता देवी जो कि आजसू पार्टी से जुड़ी हुई है, उन्होंने खूब मदद की। रेखा देवी को आर्थिक मदद देकर मामले को हाईकोर्ट तक ले गई। वहीं इस मामले में जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम के महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर रेखा देवी की मदद करने के नाम पर 10 हजार रुपए वसूल करने का आरोप लगा।

रांची में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की बड़ी साजिश नाकाम, 159 अभ्यर्थी सहित 164 गिरफ्तार
पुष्पा देवी को न्याय दिलाने के लिए रविवार को कैंडल मार्च निकला जिसमें बबीता देवी के साथ साथ जेएलकेएम और आजसू पार्टी के कई नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए। इसी बीच डुमरी विधायक जयराम महतो भी पहुंचे और कैंडल मार्च में शामिल हुए। उनकी पार्टी के महिला जिलाध्यक्ष पर 10 हजार वसूल करने के आरोप को लेकर ही जयराम महतो और आजसू समर्थक महिला के बीच बहस शुरू हो गई। वहीं पास में खड़ा आजसू समर्थक युवा इस पूरी घटना का वीडियो बनाने लगा, ये देखकर जयराम महतो को गुस्सा आया और उसने युवक के हाथ से मोबाइल छीनकर उसे जमीन पर पटकर दिया जिससे उसका मोबाइल टूट गया। जयराम का यह व्यवहार देखकर लोग दंग रह गए। हंगामा बढ़ता देख जयराम भी अपनी गाड़ी पर सवार हुए और चले गए। इसके बाद जयराम के व्यवहार की आलोचना उस समय और तेज हो गई जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now