रांची में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की बड़ी साजिश नाकाम, 159 अभ्यर्थी सहित 164 गिरफ्तार

रांचीः राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र स्थित एक निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के अंदर शनिवार रात को उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने आये अभ्ययर्थियों का जवाब रटाया जा रहा था। रांची एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी की और 159 अभ्यर्थी सहित 164 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पेपर लीक के नाम पर ठगी करने का मास्टर माइंड अतुल वत्स है। जो बिहार के जहानाबाद का रहने वाला है। इससे पहले भी कई बार गिरफ़्तार हुआ है। 10 से 15 लाख रुपये में अभ्यर्थियों से बात हुई थी। लेकिन अभ्यर्थियों को जो प्रश्न पत्र मिले थे वह परीक्षा में आये ही नहीं।इनमें गिरोह के मास्टरमाइंड सहित पांच सदस्य शामिल हैं।

WhatsApp Image 2026 04 12 at 6.44.37 PM

रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने 150 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया, उत्पाद विभाग की परीक्षा देने आये थे सभी
पुलिस को 11 अप्रैल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अधनिर्मित भवन में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी संदिग्ध गतिविधियों में जुटे हैं। सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन कर देर रात छापेमारी की गई। मौके पर पहुंचते ही वहां मौजूद अभ्यर्थियों में अफरा-तफरी मच गई और कई भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।जांच में सामने आया कि भवन में कुल 164 लोग मौजूद थे, जिनमें 159 अभ्यर्थी और पांच गिरोह के सदस्य थे। यहां से प्रश्न-उत्तर के तैयार सेट, प्रिंटेड कॉपी, एडमिट कार्ड, मोबाइल फोन और बैंक चेक बरामद किए गए। गिरोह के सदस्य अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले उत्तर रटवा रहे थे।

See also  IND vs PAK एशिया कप फाइनल से पहले एक और बवाल, हैंडशेक के बाद अब फोटोशूट पर विवाद

 

WhatsApp Image 2026 04 12 at 6.44.45 PM

चाईबासा से दुर्गापुर तक अवैध लौह अयस्क का नेटवर्क! रोज़ 10 हजार टन की निकासी, मास्टरमाइंड पर उठे सवाल
गिरोह के एजेंट अभ्यर्थियों से 10 से 15 लाख रुपये तक वसूल कर प्रश्नपत्र उपलब्ध करा रहे थे। कई अभ्यर्थियों ने भुगतान बैंक चेक के माध्यम से किया था। पुलिस से बचने के लिए अभ्यर्थियों के मोबाइल और सिम कार्ड पहले ही जमा करा लिए जाते थे।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से आठ वाहनों को भी जब्त किया है। तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/26 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
गिरफ्तार मास्टरमाइंड अतुल वत्स उर्फ अरुण केशरी (बिहार) का नाम पूर्व में भी कई पेपर लीक मामलों में सामने आ चुका है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है।बताया गया है कि यह संगठित गिरोह लंबे समय से सक्रिय था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

See also  Anant Singh को बड़ा झटका, Patna HC ने खारिज की जमानत याचिका
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now