धनबाद के बीएसएस वुमैन कॉलेज का गेट पोस्टरों से पटा, प्रेमी ने प्रेमिका से ऐसे मांगी माफी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 10, 2026

धनबाद के बीएसएस वुमैन कॉलेज का गेट पोस्टरों से पटा, प्रेमी ने प्रेमिका से ऐसे मांगी माफी

धनबादः जिले के एक प्रेमी की अजीबोगरीब हरकत चर्चा का विषय बनी हुई है। बीएसएस वुमैन कॉलेज की गेट को प्रेमी ने प्रेमिका से माफी मांगने का माध्यम बनाया और पोस्टरों से पूरे गेट को पाट दिया। यहीं नहीं कॉलेज के दीवारों को भी पोस्टरों से भर दिया।

बरही में ACB की कार्रवाईः जल पथ प्रमंडल के कार्यपालक व सहायक अभियंता 1.72 लाख रुपए घूस लेते गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, बीएसएस कॉलेज की गेट पर 9 अप्रैल को कई पोस्टर चिपकाए गए। इसमें डिंपी नाम की एक लड़की से मांफी मांगता हुआ एक लड़के का पोस्ट लिखा हुआ था। पोस्टर में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से माफी मांगते हुए लिखा कि डिंपी मुझसे गलती हो गई, प्लीज मुझे माफ कर दो। मैं आगे ध्यान रखूंगा कि आगे ऐसा दोबार न हो।

Humayun Kabir की पार्टी से AIMIM ने गठबंधन तोड़ा,1000 करोड़ के डील का वीडियो सामने आने के बाद ओवैसी ने लिया फैसला
इस घटना के तूल पकड़ने और चर्चा तेज होने के बाद कॉलेज के सुरक्षाकर्मी पोस्टर हटाने के लिए पहुंचे तो वहां मौजूद छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। छात्र पोस्टर नहीं हटाने को लेकर कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों को धमकाने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि कॉलेज की प्राचार्य करूणा सिंह को मौके पर पहुंचना पड़ा। प्राचार्य को देखते ही छात्र वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद दीवारों और गेट से पोस्टर को हटाया गया। प्राचार्य ने इस पूरी घटना को बड़ी गंभीरता से लिया और जिले के उपायुक्त एवं पुलिस से इस मामले पर कार्रवाई की मांग की। इस मामले की जांच शुरू हो गई है और कॉलेज में लगे सीसीटीवी फुटेज से शरारती छात्रों की पहचान की जा रही है।

See also  खाट पर झूलता सिस्टमः सिमडेगा में पुल नहीं होने की वजह से मरीज को खाट पर उठाकर नदी पार कराया गया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now