बरही में ACB की कार्रवाईः जल पथ प्रमंडल के कार्यपालक व सहायक अभियंता 1.72 लाख रुपए घूस लेते गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 10, 2026

बरही में ACB की कार्रवाईः जल पथ प्रमंडल के कार्यपालक व सहायक अभियंता 1.72 लाख रुपए घूस लेते गिरफ्तार

DESK: हजारीबाग में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बरही जलपथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो और सहायक अभियंता चिरंजीवी दांगी को गिरफ्तार किया है। दोनों को 1,72,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गुरुवार को रंगे हाथ पकड़ा गया।

Humayun Kabir की पार्टी से AIMIM ने गठबंधन तोड़ा,1000 करोड़ के डील का वीडियो सामने आने के बाद ओवैसी ने लिया फैसला
कार्रवाई एसीबी की ट्रैप टीम ने बरही स्थित कार्यालय में की। एसीबी के अनुसार, गिरिडीह की गंगा कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के संचालक ब्रजेश कुमार राय से दोनों अभियंताओं ने 5 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी। रकम रिवाइज्ड एग्रीमेंट और अब तक किए गए भुगतान पर कमीशन के रूप में मांगी जा रही थी।

बीजेपी ने झारखंड के ट्रेजरी घोटाले पर पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के खिलाफ खोला मोर्चा
पीड़्रित ब्रजेश कुमार राय ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि जलपथ प्रमंडल बरही के तहत कोलतारा सड़क निर्माण, पारापेट रेनिंग, बैरियर, ड्रेन और पंचखेरो जलाशय योजना का कार्य उन्हें आवंटित है। आरोप है कि कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो ने दिसंबर में हुए रिवाइज्ड एग्रीमेंट की राशि का एक प्रतिशत और अब तक के भुगतान का एक प्रतिशत के अलावा उड़नदस्ता टीम के नाम पर 4 लाख रुपए की मांग की थी।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद 8 अप्रैल को हजारीबाग में केस दर्ज किया गया और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई। दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में ट्रैप टी गठित की गई। गुरुवार को एसीबी ने जाल बिछाकर बरही कार्यालय में दोनों अभियंताओं को 1.72 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन MP-MLA कोर्ट में हुए पेश, ED समन अवहेलना मामले में मिली जमानत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now