रिम्स परिसर के मंदिर में साउंड बॉक्स बंद कराने पहुंचे निदेशक, हुआ हंगामा, पूजारी ने जूता पहनकर घुसने और पूजा रोकने का लगाया आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 8, 2026

रिम्स परिसर के मंदिर में साउंड बॉक्स बंद कराने पहुंचे निदेशक, हुआ हंगामा, पूजारी ने जूता पहनकर घुसने और पूजा रोकने का लगाया आरोप

रांचीः रिम्स निदेशक डॉक्टर राजकुमार को लेकर एक और विवाद सामने आ गया है। मंगलवार को रिम्स परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में लगे साउंड बॉक्स से तेज आवाज आ रही थी। परिजनों की परेशानी को देखते हुए रिम्स निदेशक साउंड बॉक्स बंद कराने पहुंचे। इस पर मंदिर के पुजार सोनू पांडे और कुछ समर्थकों ने इसका विरोध किया और इसे आस्था पर चोट बताया।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी अचानक पहुंचे रिम्स, खून और दवा के लिए भटक रहे परिजनों ने घेरा
मंदिर के पुराजी सोनू पांडे ने आरोप लगाया कि रिम्स निदेशक ने पूजा बंद करने को कहा है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि रिम्स निदेशक जूते पहनकर मंदिर परिसर में प्रवेश कर गए और पूजा रूकवाई। साथ ही उनके साथ आए कुछ कर्मियों ने मंदिर में लगे स्पीकर और माइक को जब्त कर लिया। समर्थकों ने 24 घंटे के अंदर निदेशक से माफी मांगने की मांग की है।

See also  Video: रांची के घर के अंदर घुसा टाइगर... पूरण महतो ने बाघ को ऐसे किया कैद....10 घंटे बाद इस तरह हुआ रेस्क्यू

JPSC की परीक्षा में अशुद्धियों की भरमार, हर सवाल में 3-4 गलतियां, सर्वोच्च न्यायालय से लेकर शहीद के नाम भी सही नहीं लिखा गया
इस मामले को लेकर निदेशक ने कहा कि जानबूझकर इस मामले को धार्मिक रंग देकर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की भी बात कही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now