JPSC ने संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की डेट घोषित,19 अप्रैल को दो पालियों में होगा एग्जाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 6, 2026

JPSC ने संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की डेट घोषित,19 अप्रैल को दो पालियों में होगा एग्जाम

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 की नई तिथि घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 19 अप्रैल 2026, रविवार को आयोजित होगी।पहले यह परीक्षा 12 अप्रैल को प्रस्तावित थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसमें बदलाव किया गया है। इस संबंध में JPSC के एग्जामिनेशन डिपार्टमेंट द्वारा आधिकारिक जानकारी साझा की गई है।

हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को असम में उड़ने की नहीं मिली अनुमति, फोन के माध्यम से सभा को किया संबोधित

दो पालियों में संपन्न होगी परीक्षा

आयोग के अनुसार, परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित होगी और इसे दो पालियों में संपन्न कराया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र की होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे परीक्षार्थी

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कोयला मंत्रालय के अपर सचिव ने की मुलाकात, टीवीएनएल के विस्तार पर हुई चर्चा

एग्जामिनेशन डिपार्टमेंट ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी 8 अप्रैल 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।बिना इसके प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा को लेकर आयोग ने कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं

परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं होगी।अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। OMR शीट भरने में विशेष सावधानी बरतने और केवल नीले या काले बॉल पेन का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।इसके साथ ही, परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक और IRIS जांच की भी व्यवस्था रहेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now