डेस्कः हजारीबाग से बीजेपी विधायक प्रदीप प्रसाद ने बड़कागांव की पूर्व कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अंबा प्रसाद अब हताशा में बयान दे रही हैं, इसलिए उन्हें हताशा प्रसाद कहना गलत नहीं होगा।
हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के पास 3 देशों के पासपोर्ट, कांग्रेस पार्टी का बड़ा दावा
हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका की मां और उसके प्रेमी समेत तीन को गिरफ्तार किया था। इस खुलासे पर कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने सवाल उठाए थे और सीबीआई जांच की मांग की थी। वहीं अब इस मामले में पुलिस के पक्ष में बीजेपी विधायक प्रदीप प्रसाद खुलकर आ गए है। कांग्रेस नेता जहां इस खुलासे पर सवाल उठा रही है वहीं बीजेपी विधायक पुलिस की सराहना करते नजर आ रहे है। प्रदीप प्रसाद ने कहा है कि अंबा प्रसाद का बयान हताशा में दिया गया हैं,इसलिए उन्हें “हताशा प्रसाद” कहना गलत नहीं होगा। विधायक ने आरोप लगाया कि अंबा प्रसाद द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और भ्रामक हैं।
प्रदीप प्रसाद ने तंज कसते हुए कहा कि “जो चंदा मामा की कहानी सुना रही थीं, वही खुद चंदा मामा हैं।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अंबा प्रसाद कातिल को बचाने की कोशिश कर रही हैं। उनके मुताबिक, सरकार में रहते हुए ही यदि उन्हें अपनी ही पुलिस पर भरोसा नहीं है, तो यह गंभीर बात है।
रांची सहित नौ जिलों में सोमवार को बारिश की संभावना, ओला और आंधी का भी अलर्ट
उन्होंने आगे कहा कि “अगर सरकार और पुलिस उन्हें खुली छूट दे दे, तो उनके नजर में सब कुछ अच्छा हो जाएगा।” विधायक ने आरोप लगाया कि अंबा प्रसाद के बयान हताशा से प्रेरित हैं और वे पुलिस व सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रही हैं।मामले के मुख्य आरोपी भीमराम को “शातिर से भी बड़ा अपराधी” बताते हुए प्रदीप प्रसाद ने कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी का किसी भी राजनीतिक दल—कांग्रेस, झामुमो या भाजपा—से कोई संबंध नहीं है। भाजपा विधायक ने अंबा प्रसाद द्वारा पुलिस पर लगाए गए “भगवाकरण” के आरोप को भी सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इस तरह के बयान देकर मामले को भटकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस संवेदनशील मुद्दे को भड़काकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं।


