रांची सहित नौ जिलों में सोमवार को बारिश की संभावना, ओला और आंधी का भी अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 5, 2026

रांची सहित नौ जिलों में सोमवार को बारिश की संभावना, ओला और आंधी का भी अलर्ट

रांचीः पश्चिमी विक्षोभ के साथ साइक्लोनिक सर्कुलेशन, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दवाब के क्षेत्र और नमी के कारण रविवार से राज्य के कई इलाकां में मौसम बदल सकता है। पांच अप्रैल को गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग में गरज के साथ बारिश और आलोवृष्टि हो सकती है। इस दौरान वज्रपात होने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। मौसत विभाग ने इस जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार सुबह राजधानी रांची में आंधी और बारिश देखने को मिला।

रांची के अश्विनी स्टील के गोदाम में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ बड़ा नुकसान
इसी तरह छह अप्रैल को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर जिला में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान वज्रपात होने और 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। इसे लेकर विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में बादल छाये रहेंगे, मेघ गर्जन और वज्रपात हो सकते हैं।

See also  पटना IGIMS में गार्ड्स ने MBBS छात्र को पीटा,विरोध में छात्रों ने कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर मारा, 2 घंटे तक अस्पताल बना रणक्षेत्र

Chatra Plane Crash: प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आई, नहीं था ब्लैक बॉक्स; पायलट के अंतिम शब्द थे विक्टर- जुलियट-विक्टर
सात अप्रैल को धनबाद, बोकारो, पाकुड़, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, परिश्चमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में ओलावृष्टि के साथ मेघ-गर्जन व आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आठ व नौ अप्रैल को राज्य के सभी जिलों में बादल छाये रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं आंधी भी चलने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 10 अप्रैल को रांची में बादल छाये रहेंगेे।

तीन-धनूष के साथ प्रचार कर रहे है हेमंत और कल्पना, मुख्यमंत्री ने कहा असम में आदिवासियों की स्थिति देखकर आती है शर्म
सबसे गरम जमशेदपुर रहाः शनिवार को सबसे अधिक गर्म जमशेदपुर जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस, रांची का अधिकतम 34.2 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
पांच दिनों तक तापमान में आयेगी गिरावटः मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। वहीं शनिवार को सबसे अधिक मांडू, रामगढ़ में 11 मिमी बारिश हुई, जबकि रांची में छिटपुट, सिमडेगा में दो मिमी बारिश हुई। दिन भर धूप रहने से उमस रही।

See also  झारखंड के 12 DSP बनेंगे IPS, केंद्र सरकार ने मांगी रिपोर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now