बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी की बड़ी कार्रवाई, मुंगेर आयुक्त कार्यालय का पेशकार 1.70 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 2, 2026

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी की बड़ी कार्रवाई, मुंगेर आयुक्त कार्यालय का पेशकार 1.70 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

डेस्कः बिहार के मुंगेर जिले में निगरानी ने भ्रष्टाचार के लिए एक बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी विभाग की टीम ने गुरुवार को प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में छापामारी कर पेशकार मुकेश कुमार को 1.70 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।

नीतीश कुमार को दी गई Z+ की सुरक्षा, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर लेंगे राज्यसभा की सदस्यता
मुकेश कुमार पिछले तीन वर्षों से अधिक समय से आयुक्त कार्यालय में पेशकार के पद पर कार्यरत था। वह एक जमीन संबधित आयुक्त कोर्ट केस में पक्षकार से काम के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।शिकायत मिलने के बाद निगरानी की टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही वह रकम ले रहा था, उसे दबोच लिया गया। बताया जा रहा है कि मुंगेर जिले में निगरानी विभाग की यह पहली ट्रैप कार्रवाई है। टीम आरोपी को अपने साथ ले गई है और आगे की पूछताछ जारी है।

See also  Vidhan Sabha Chunav 2026:असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान शुरू,हिमंता बिस्वा सरमा और पिनराई विजयन के लिए सत्ता बचाना चुनौती
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now