रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरूवार को जेएमएम विधायकों और अपने वरिष्ठ नेताओं पार्टी के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। राज्य के वर्तमान राजनीतिक स्थिति, सरकार द्वारा चलाये जा रहे आपकी सरकार आपके द्वार योजना और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक में चर्चा होगी।
बैठक में विशेष तौर पर पार्टी के नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर बात होगी। इस बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों से लेकर पंचायत स्तर के नेताओं के साथ चर्चा होगी। मुख्यमंत्री अपने नेताओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जनता को कैसे ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके और योजनाओं के प्रचार प्रसार को लेकर चर्चा होगी। आपकी सरकार आपके द्वार अभियान का जनता को कैसे ज्यादा से ज्यादा लाभ हो सके उसको लेकर भी सीएम अपने नेताओं को मंत्र देंगे।
जेएमएम नेताओं के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री गठबंधन दल के नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे। इस बैठक में वो लोकभा चुनाव और विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा करेंगे। 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री विधानसभा सत्र में भाग लेने के तुरंद बाद खूंटी में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे। 16 दिसंबर को सीएम चाईबासा में आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे और कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।


