पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के सलाहकार और हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान एक बार फिर विवादों में है। उनका ताजा विवाद सरेआम फायरिंग को लेकर है। दानिश रिजवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दानिश रिजवान पुलिस से पिस्टल लेकर खुलेआम फायरिंग करते नजर आ रहे है।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के सलाहकार दानिश रिजवान ने खुलेआम की फायरिंग
बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर उठे बड़े सवाल@jitanrmanjhi @RJDforIndia @Jduonline @INCBihar @LJP4India @bihar_police #bihar pic.twitter.com/g9999iuhny— Live Dainik (@Live_Dainik) March 26, 2026
रांची में बीजेपी नेता के घर चली गोली, क्रिकेट के विवाद में फायरिंग,चाकूबाजी और पथराव
दानिश रिजवान और विवादों का पुराना नाता रहा है। दानिश रिजवान को कभी पत्रकार हुआ करते थे। जीतन राम मांझी जब बिहार के मुख्यमंत्री बने तो वो उनके करीब आये और मांझी ने उन्हें अपनी पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया। झारखंड की राजधानी रांची में गोली चलाने के मामले में जनवरी 2023 में उन्हें फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया गया था। रांची की चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक पर गोली चलाने के मामले में वो कई महीनों तक रांची के बिरसा मुंडा जेल में रहे, इस दौरान मांझी ने उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। इसके बाद जब दानिश जेल के छूटे तो मांझी ने उन्हें अपना सलाहकार बना दिया।
नीतीश कुमार के मंत्री ने सरकारी कैलेंडर में छपवाएं पत्नी और बच्चे की तस्वीर, बिहार में छिड़ा नया विवाद
दानिश रिजवान को लेकर फिर नया विवाद खड़ा हो गया है। सरेआम फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी ने वीडियो जारी करते हुए फेसबुक पर लिखा कि बिहार में है कौन सा नियम कानून? यह एनडीए का राज है मतलब गुंडों का राज है! खुलेआम फायरिंग करते हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान! Bihar Police और Nitish kumar मुंह में दही जमाकर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहें! वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और राजनीतिक हलकों में इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया आई है। इस घटना ने बिहार में कानून व्यवस्था और राजनीतिक संकट पर नया बहस छेड़ दिया है।






