उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का झारखंड दौरा, 28 मार्च को IIM के दीक्षांत सामारोह में होंगे शामिल, उलिहातू भी जायेंगे

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का झारखंड दौरा, 28 मार्च को IIM के दीक्षांत सामारोह में होंगे शामिल, उलिहातू भी जायेंगे

रांचीः उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 28 मार्च को झारखंड दौरे पर आ रहे है। शनिवार को उपराष्ट्रपति रांची आयेंगे और वो आईआईएम रांची के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे, फिर उसी दिन दिल्ली वापस लौट जायेंगे। इसके पूर्व उपराष्ट्रपति सुबह करीब 10 बजे रांची पहुंचेंगे और हेलिकॉप्टर से उलिहातू जायेंगे। वहां धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वापस रांची लौटेंगे, फिर राजभवन चले जाएंगे।

झारखंड में महंगी हो सकती है बिजली, नये ट्रैरिफ की घोषणा आज
राजभवन में लंच लेने के बाद वह आईआईएम रांची के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। उसके बाद शाम में दिल्ली वापस लौट जायेंगे। उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्य सचिव अनिवाश कुमार 25 मार्च को समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें डीजीपी से लेकर तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। उपराष्ट्रपति बनने के बाद सीपी राधाकृष्णन का ये पहला झारखंड दौरा है। सीपी राधाकृष्णन झारखंड के राज्यपाल रह चुके है। उनके राज्यपाल रहने के दौरान ही कथित जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now